शिक्षा

डीपीआई से लेकर मंत्री तक को ज्ञापन

शनिवार को बदला स्‍कूलों का समय

School Timings रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सरकारी स्‍कूलों की टाइमिंग में बदला  कर दिया गया है। स्‍कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आज ही आदेश जारी किया है। इस आदेश में एक और दो दोनों पाली वाली स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

शनिवार को बदला स्‍कूलों का समय

स्‍कूलों की टाइमिंग में बदला को लेकर आदेश स्‍कूल शिक्षा विभाग के अवसर सचिव आरपी वर्मा के हस्‍ताक्षर से जारी किया गया है। इसमें शनिवार को स्‍कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

एक पाली वाले स्‍कूलों की टाइमिंग

स्‍कूल शिक्षा विभाग से जारी इस आदेश के अनुसार एक पाली वाले स्‍कूल शनिवार को अब सुबह में लगेंगे। शनिवार को सुबह साढ़े 7 बजे से कक्षाएं शुरू होगी और 11:30 बजे छुट्टी होगी।

School Timings  दो पाली वाले स्‍कूलों की टाइमिंग

इस आदेश में एक पाल के साथ ही दो पाली वाले स्‍कूलों की टाइमिंग को लेकर निर्देश दिया गया है। इसके अनुसार दो पाली वाले प्राथमिक और पूर्व माध्‍यमि स्‍कूल दोपहर 12 बजे से चार बजे तक संचालित होंगी।

दो पाली वाले स्‍कूलों में हाई स्‍कूल और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े 11 बजे तक चलेगी।

शिक्षकों की तरफ से की जा रही थी बदलाव की मांग

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले राज्‍य की स्‍कूलों का शनिवार का समय बदल दिया गया था। शनिवार को सभी स्‍कूल दोपहर में लगाने का आदेश जारी किया गया था। इसका राज्‍य के सभी शिक्षक संगठनों की तरफ से बदलाव की मांग की जा रही थी।

School Timings  डीपीआई से लेकर मंत्री तक को ज्ञापन

शनिवार को कक्षाएं सुबह लगाने की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों की तरफ से लोक शिक्षण संचालनालय, स्‍कूल शिक्षा सचिव को पहले ही ज्ञापन सौंपा गया था। गजेंद्र यादव के स्‍कूल शिक्षा मंत्री बनने के बाद उन्‍हें भी ज्ञापन सौंपकर स्‍कूलों के समय में बदलाव का आग्रह किया गया था।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button