मुख्य पृष्ठराज्य

SCR के CEO बनाए गए IAS चंदन कुमार: एक विभाग के भार से मुक्त हुए उप सचिव तीर्थराज अग्रवाल

SCR  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नवगठित राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी   (CEO) की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने बुधवार को राज्य के दो आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है।

चंदन कुमार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

सरकार ने आईएएस चंदन कुमार को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी हैं। 2011 बैच के आईएएस चंदन कुमार के पास अभी विशेष सचिव वित्त के साथ संचालक बजट का अतिरिक्त प्रभार है। चंदन कुमार नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के सीईओ भी हैं। वे इन पदों पर बने रहेगें।

उप सचिव को किया गया भार मुक्त

सरकार ने राज्य के एक और आईएएस की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। सरकार ने तीर्थराज अग्रवाल को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के उप सचिव के पद से भार मुक्त कर दिया है। तीर्थराज अग्रवाल के पास यह विभाग अतिरिक्त प्रभार के रुप में था। सरकार के इस आदेश के बाद अब उनके पास योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग के उप सचिव की जिम्मेदारी रह जाएगी।

जानिए- क्या है राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (SCR) की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण  (SCR) का गठन किया है। इसमें रायपुर के साथ भिलाई और दुर्ग भी शामिल है। सरकार की तरफ से पीछले बजट में इसकी घोषणा की गई थी। इस प्राधिकरण के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्ष हैं।

Back to top button