Site icon Chatur Post

Shah ka Daura  अचानक रद्द हुआ अमित शाह का दौरा: जानिए- क्‍यों बस्‍तर नहीं गए केंद्रीय गृह मंत्री…

Abujhmad केंद्रीय गृह मंत्री का दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरा: देखिए- शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Shah ka Daura रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दौरे के दूसरे दिन (सोमवार) बस्‍तर जाना था। बस्‍तर में शाह का नारायणपुर जाने का कार्यक्रम था, जहां वे अबूझमाड़ के गांवों में लोगों वे सीधा संवाद करने वाले थे। इसके साथ ही बीएसएफ के जवानों से भी वे मिलने वाले थे, लेकिन यह पूरा कार्यक्रम अब रद्द हो गया है।

जानिए- क्‍यों बस्‍तर नहीं गए केंद्रीय गृह मंत्री शाह

केंद्रीय गृह मंत्री शाह सुबह नारायणपुर जाने वाले थे, इसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी। शाह को बस्‍तर लेकर जाने के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर बीएसएफ का हे‍लीकॉप्‍टर भी तैयार था, लेकिन देर रात में प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है। राज्‍य के डिप्‍टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शाह का बस्‍तर दौरा रद्द होने की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि मौसम की खराबी के कारण शाह का बस्‍तर दौरा रद्द हो गया है।

Shah ka Daura  वीरगति को प्राप्‍त हुए एएसपी आकाश के परिजनों से मिले शाह

इधर, रविवार को शाह ने रायपुर में बलिदानी आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं व्‍यक्‍त की। बता दें कि कोंटा एएसपी रहे एएसपी आकाश राव आईईडी ब्‍लॉस्‍ट में दिवंगत हो गए थे।

गंगालूर और उसूर के बच्‍चों से की मुलाकात

शाह ने रविवार की रात ही बस्‍तर के नक्‍सल प्रभावित गंगालूर और उसूर के बच्‍चों से मुलाकात की। ये बच्‍चे लियोर ओयना योजना के अंतर्गत नवा रायपुर आए हैं। इस योजना के तहत राज्‍य सरकार नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र के बच्‍चों को शिक्षित बनाकर मुख्‍य धारा में जोड़ने का प्रयास कर रही है। शाह ने राज्‍य सरकार की इस योजना की सराहना की।

Shah ka Daura छत्‍तीसगढ़ में एक और राष्‍ट्रीय स्‍तर की यूनिवर्सिटी

छत्‍तीसगढ़ में एक और केंद्रीय यूनिवर्सिटी की सौगात मिली है। आईईटी, आईआईएम, एम्‍स, एचएनएलयू की कड़ी में यह एक नया यूनिवर्सिटी है। यह राज्‍य के लिए बड़ी उपलब्धि है। छत्‍तीसगढ़ में खुल रहे इस NFS यूनिवर्सिटी में किन विषयों की पढ़ाई होगी। छत्‍तीसगढ़ में कहां खुल रही है NFSU। इस यूनिवर्सिटी में कब से शुरू होगी पढ़ाई। समेत पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version