मुख्य पृष्ठ

क्‍या फाइनल हो गई मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख

कब होगा शपथ ग्रहण समारोह

Shapath Grahan रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट विस्‍तार की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और राज्‍यपाल रमेन डेका की मुलाकात हुई है। शनिवार की शाम को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव राजभवन पहुंचे और राज्‍यपाल से सौजन्‍य भेंट की। इस मुलाकात को लेकर मुख्‍यमंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजभवन की तरफ से एक बयान जारी किया गया।

क्‍या फाइनल हो गई मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख

मुख्‍यमंत्री की राज्‍यपाल से मुलाकात की खबर के साथ ही कैबिनेट विस्‍तार की चर्चा तेज हो गई है। दोनों की मुलाकात के साथ ही कैबिनेट विस्‍तार की तारीख तय होने की अटकले लगनी शुरू हो गई है। चर्चा है कि 18 या 19 अगस्‍त को राज्‍य के नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Shapath Grahan  एक दिन पहले भी हुई थी मुलाकात

राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री की एक दिन पहले भी मुलाकात हो चुकी है। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव भी शामिल हुए थे। इसके दूसरे ही दिन मुख्‍यमंत्री फिर राजभवन जाकर राज्‍यपाल से मुलाकात की है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि शनिवार को कैबिनेट विस्‍तार की तारीख फाइनल करने के लिए ही सीएम राजभवन गए थे।

राजभवन ने बताया सौजन्‍य भेंट

इस बीच शनिवार को राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री की मुलाकात को राजभवन ने सौजन्‍य भेंट बताया है। राजभवन के आधिकारित सोशल मीडिया आकाउंट से मुलाकात की फोटो पोस्‍ट करते हुए लिखा गया है कि मुख्‍यमंत्री ने राज्‍यपाल को जन्‍माष्‍टमी की शुभकमाना दी है। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्‍न विषयों पर चर्चा हुई।

Shapath Grahan  राजभवन में होगा शपथ ग्रहण

छत्‍तीसगढ़ के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण राजभवन स्थित छत्‍तीसगढ़ मंडपम में होगा। बता दें कि राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर छत्‍तीसगढ़ मंडपम कर दिया गया है। स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर ही यह नाम परिवर्तन किया गया है।

एक साथ तीन मंत्री लेंगे शपथ

भाजपा के तीन विधायक मंत्री बनाए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार नए मंत्रियों का यह शपथ ग्रहण 18 या 19 अगस्‍त को हो सकता है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।

Back to top button