ShapathPatra रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा नाम के पास कांग्रेस की फूलोदेवी की तुलना में लक्ष्मी ज्यादा है।
संपत्ति से लेकर आभूषणों के मामले में लक्ष्मी वर्मा कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम से आगे हैं। केवल एक कैश के मामले में फूलोदेवी आगे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी 54 वर्षीय फूलोदेवी Phoolodevi नेताम 12वीं तक पढ़ी हैं। अपने शपथ पत्र में उन्होंने खुद के पास 85 हजार और पति एक लाख कैश होने की जानकारी दी है।
लक्ष्मी वर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 60 वर्षीय लक्ष्मी वर्मा ने अपने शपथ पत्र में स्वयं के पास 45 हजार और पति के पास 55 हजार रुपए कैश होने की जानकारी दी हैं।
फूलोदेवी को आय कृषि व वेतन से आय हाता है, उनके पति की आय का जरिया कृषि और पेंशन है।
लक्ष्मी वर्मा Laxmi Verma को कृषि व किराया से आय होता है। उन्हें महिला आयोग से वेतन भी मिलता है। पति को कृषि के साथ टेंट हाउस से आय होती है।
फूलोदेवी के बैंक खातों में 14 लाख 96 हजार 236 और उनके पति के बैंक खातों में 6 लाख 59 हजार 137 है।
लक्ष्मी वर्मा के तीन बैंक खातों में छह लाख 78 हजार और पति चार खातों में 9 लाख 96 हजार रुपए हैं।
Phoolodevi के पास सोना 180 ग्राम है, जिसकी कीमत उन्होंने 20 लाख 10 हजार और डेढ़ केली चांदी जिसकी कीमत 4 लाख 39 हजार 500 है। उनके पति के पास 30 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 4 लाख 35 हजार है।
लक्ष्मी वर्मा के पास 465 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 72 लाख 25 हजार है। वहीं 9 लाख 50 हजार मूल्य का साढ़े तीन किलो चांदी है। उनके पति के पास भी 30 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 5 लाख 10 हजार है।
फूलोदेवी के पास कुल चल संपत्ति 55 लाख 70 हजार 186 और उनके पति के पास 40 लाख 47 हजार 253 है।
लक्ष्मी वर्मा की चल संपत्ति 88 लाख 98 हजार 113 और उनके पति की 21 लाख 31 हजार 678 है।
फूलोदेवी नेताम के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पति के पास दो गाड़ी महिंद्र की स्कार्पियो और नोवा है। लक्ष्मी वर्मा के पास भी कोई वाहन नहीं है उनके पति के पास केवल ट्रेक्टर है।
Phoolodevi के पास दो लाख 30 हजार और उनके पति के पास 12 लाख 98 हजार 518 मूल्य के खेत हैं। पति- पत्नी के नाम पर पक्का मकान है जिसकी कीमत क्रमश: 40 लाख और 19 लाख बताई गई है।
फूलोदेवी ने रायपुर में मकान जिसे 18 लाख में खरीदा था अब उसकी कीमत अब 52 लाख है।
लक्ष्मी वर्मा Laxmi Verma और उनके पति के नाम पर 12 एकड़ से ज्याद खेत है। दोनों को खेत विरासत में मिला है। लक्ष्मी वर्मा के नाम पर संतोषी नगर खमतराई में दो मकान है।
फूलोदेवी ने अपनी अचल संपत्ति की कीमत 94 लाख 30 हजार और पति की संपत्ति की कीमत 31 लाख 98 हजार 518 बताई है। लक्ष्मी वर्मा ने संतोषी नगर के अपने घरों की कीमत तीन करोड़ रुपए बताया है।
फूलोदेवी के नाम पर लगभग 49 लाख हाउसिंग लोन और उनके पति के नाम पर दो गाड़ियों का लोन 24 लाख है। लक्ष्मी वर्मा पर 46 लाख 98 हजार 12 और उनके पति पर 31 लाख 26 हजार 782 का लोन है।