
Sharab Ghotala रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक नामी होटल संचालक और उनके पुत्र को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी की जानकारी ईओडब्ल्यू ने प्रेसनोट जारी करके दी है।
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें नितेश पुरोहित और यश पुरोहित शामिल हैं। दोनों पिता- पुत्र हैं और शराब घोटाला में इनकी भी भूमिका है।
Sharab Ghotala इस होटल के हैं सचालक
ईओडब्ल्यू की तरफ से जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि नितेश पुरोहित होटल गिरिराज के संचालक हैं। यश पुरोहित उनका पुत्र है।
मार्च 2024 से फरार
ईओडब्ल्यू के अफसरों ने बताया कि होटल संचालक दोनों पिता- पुत्र मार्च 2024 से फरार चल रहे थे। इन दोनों के साथ ईओडब्ल्यू पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास की भी तलाश कर रही थी। इन तीनों आरोपियों के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय ने क्रमश: सितंबर 2024 और दिसंबर 2024 में No coercive action का आदेश पारित किया था, जिसके बाद ईओडब्ल्यू के नोटिस पर आरोपी उपस्थित तो हुए लेकिन प्रकरण में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया।
कोर्ट से रोक हटने के बाद हुई गिरफ्तारी
ईओडब्ल्यू की प्रेसनोट के अनुसार 17 सितंबर को 2025 को सर्वोच्च न्यायालय से No coercive action की रोक हटने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
शराब सिंडिकेट के सदस्य थे पिता-पुत्र
ईओडब्लयू का आरोप है कि होटल व्यवसायी आरोपी पिता पुत्र सिंडीकेट के प्रमुख सदस्य थे। दोनों आबकारी घोटाले की अवैध राशि का संग्रहण, भण्डारण और लोकसेवकों व निजी व्यक्तियों तक पैसा पहुंचाने का काम करते थे।
Sharab Ghotala 25 तक रहेंगे ईओडब्ल्यू की रिमांड पर
नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और निरंजन दास को आज रायपुर में विशेष कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों से पूछताछ के लिए 25.09.2025 तक पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।




