मनोरंजन

shatak टैक्‍स फ्री ब्रेकिंग न्‍यूज: विष्‍णुदेव साय सरकार ने इस फिल्‍म को किया टैक्‍स फ्री, सस्‍ती हो जाएगी टिकट

shatak रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने हिंदी फिल्‍म शतक को टैक्‍स फ्री कर दिया है। यह फिल्‍म  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष के इतिहास पर बना है।

सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि फिल्‍म के कथानक और अन्य विशेष गुणों को दृष्टिगत रखते हुए फीचर फिल्म के छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन की अवधि 28 फरवरी 2026 से छः माह तक के लिए इस सेवा प्रदाय पर, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017  के अधीन देय राज्य माल और सेवा कर. (एस.जी.एस.टी.) के समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति करते हुए सिने दर्शकों को उक्त राशि की छूट प्रदान करने का आदेश देता है।

2/ इस प्रतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए संबंधित सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स द्वारा राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) की राशि को घटाकर दर्शकों को इस फिल्म के टिकट का विक्रय किया जायेगा। इस फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी।

3/ इस सेवा के प्रदाता मल्टीप्लेक्स/सिनेमाघर की तरफ से इस सेवा पर देय राज्य माल और सेवा कर की राशि का स्वयं वहन किया जाएगा।

4/ इस सेवा प्रदाय पर देय और भुगतान किए गए राज्य माल और सेवा कर (एस.जी.एस.टी.) के अंश के बराबर की राशि राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।

इस आदेश के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत निर्देश पृथक से आयुक्त, राज्य कर, छत्तीसगढ़ की तरफ से जारी किए जाएंगे।

Back to top button