Shikshak Sangh  शिक्षक संघ की बैठक: राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्‍वयन समेत इन विषयों पर हुई चर्चा

schedule
2025-10-15 | 18:06h
update
2025-10-15 | 18:06h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Ahikshak Sangh बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का बैठक  कालकर कुंज, बिलासपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रदीप शर्मा नगर संघ चालक की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रमुख मार्गदर्शक वक्ता गणेश जी विभाग प्रचारक बिलासपुर एवं प्रमुख वक्ता नारायण नामदेव सह प्रांत प्रचारक रहे। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता उप प्रांताध्यक्ष छत्‍तीसगढ़ शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिले और संभाग के शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, सदस्यो की उपस्थिति रही।

इन विषयों पर हुई चर्चा

सह प्रांत प्रचारक जी का उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शालाओं में क्रियान्वयन पर थी। उन्होंने कहा देश के उत्थान में यह शिक्षा नीति मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं पर भी विचार व सुझाव दिए। शिक्षकों की जिम्मेदारी समाज और राष्ट्र में किस तरह से हो जिसका  राष्ट्र हित, शिक्षा हित, छात्र हित, शिक्षक हित हो सके विचार रखे । गणेश जी ने भी शिक्षा पर अच्छे विचार रखे।

Ahikshak Sangh बैठक में ये रहे शामिल

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष तरुण राठौर, कोरबा जिला उपाध्यक्ष  राम दुलारे श्रीवास , राजेन्द्र श्रीवास जिला अध्यक्ष बिलासपुर, शिव श्रीवास,  रोहित भांगे, अनिल गौरहा, अश्वनी कुमार शर्मा, मनिषा गुप्ता, डा. मोहन पटेल, शिव शंकर नामदेव, नॉर्वे लता एक्का, पी आर साहू, भूपेंद्र शर्मा, यू वी वारे, ईश्वर शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, रमेश तिवारी, सुरेन्द्र दुबे, विनोद कुमार शर्मा, ईश्वर तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, गौतम साहू, रामेश्वर राठौर, अशोक कुमार तिवारी, रजनीकांत पटेल, नरेंद्र गुप्ता, देवेश गुप्ता, डॉ वेदांश मिश्रा, बीपी कौशिक, अजय तिवारी,  ऋषि पटेल, सेत कुमार पटेल, नरेन्द्र त्रिपाठी, आरके स्वर्णकार, अभिनंदन मिश्रा, गजाधर सिंह कंवर, दुष्यंत कुमार, जगदीश प्रसाद साहू सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार ने किया

 कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप कुमार शर्मा  नगर अध्यक्ष बिलासपुर ने किया। उक्ताशय की जानकारी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला बिलासपुर के सचिव संतोष कुमार तिवारी  ने दी।

chatur postOctober 15, 2025
526 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.02.2026 - 05:31:21
Privacy-Data & cookie usage: