Silver price बाजार खुलते ही तीन लाख के पार पहुंची चांदी: सराफा में चांदी की शार्टेज, एक महीने में एक लाख की तेजी

schedule
2026-01-19 | 14:17h
update
2026-01-19 | 14:17h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Silver price रायपुर। चांदी की कीमत सोमवार को रिकार्ड स्‍तर पर पहुंच गई। अमेरिका की तरफ से ईरान पर हमले की आशंका के साथ ही यूरोपीय देशों पर टैरिफ के चलते चांदी लगातार नए रिकार्ड बनाती जा रही है। एक ओर जहां चांदी की कीमतें नए रिकार्ड बना रही है,वहीं फिजिकल मार्केट से चांदी गायब होती जा रही है।

सोमवार को रायपुर सराफा बाजार में चांदी तीन लाख हो हजार रुपए प्रति किलो पहुंच गई। इस प्रकार पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक की स्थिति में यानी आठ माह में चांदी में 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल अप्रैल में चांदी एक लाख रुपए थी और 12 दिसंबर को दो लाख के स्तर पर पहुंची थी। वहीं सोना भी एक लाख 48 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) पहुंच गया।

चांदी में जबरदस्त उछाल के चलते इन दिनों बाजार में चांदी की अघोषित शार्टेज की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि शार्टेज की यह स्थिति होलसेल कारोबारियों के साथ ही निवेशकों को ज्यादा हो रही है क्योंकि आम उपभोक्ता की खरीदारी तो नहीं के बराबर बनी हुई है। सराफा कारोबारी भी अभी सोने-चांदी की तेजी के चलते सौंदों को लेकर असमंजस में पड़ गए है। शादी सीजन में भी  सराफा बाजार में इन दिनों खरीदारी से कही ज्यादा बिकवाली ने भी जोर पकड़ा हुआ है।

कपड़े व रियल एस्टेट कारोबारी भी कर रहे निवेश

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी का प्रभाव यह देखने को मिल रहा है कि सराफा के साथ ही कपड़ा, रियल एस्टेट व लोहा कारोबारी भी सोने-चांदी में निवेश कर रहे है। विशेषकर चांदी में ज्यादा निवेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों में को देखते हुए भारी मात्रा में इनमें निवेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरे सेक्टर के कारोबारियों का निवेश काफी ज्यादा बढ़ गया है।

लाइटवेट ज्वेलरी ही विकल्प

सोने-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी के चलते इन दिनों लोगों का विकल्प ही लाइटवेट ज्वेलरी बन गई है। पहले आने वाले हैवी वेट वाले ज्वेलरी अब उपभोक्ताओं के बजट में कम वजन व नई-नई डिजाइनों में आ रहे है। इसके चलते इन दिनों इनकी ही खरीदारी ज्यादा हो रही है।

इन्होंने यह कहा

 रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने कहा कि सोने एवं चांदी के भाव में वृद्धि का मुख्य कारण जियो पोलिटिकल तनाव जिसमें अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए यूरोपीय देशों पर टैरिफ , चांदी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिजिकल कमी है। इन्हीं सभी परिस्थितियों के कारण स्टॉकिस्ट एवं निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोना और चांदी मैं निवेश कर रहे हैं तथा सोने के और चांदी के भाव लगातार वृद्धि हो रही है और यदि अंतराष्ट्रीय तनाव इसी तरह बढ़ता रहा तो भाव में और वृद्धि की संभावना है। आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी की ही संभावना है।

chatur postJanuary 19, 2026
235 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 20:20:01
Privacy-Data & cookie usage: