
Singhdeo रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को पार्टी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दो राज्यों की एक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
सिंहदेव को मिली यह जिम्मेदारी
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया है।
टिकट वितरण में कमेटी का रोल
कांग्रेस में प्रत्याशी चयन में स्क्रीनिंग कमेटी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपती है, जिसके आधार पर पार्टी प्रत्याशी का नाम तय किया जाता है।
2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। बता दें कि इस साल पुडुचेरी, तमिलनाडु के साथ ही असम, पश्चिम बंगाल और केरल में विधानसभा का चुनाव होना है।
प्रियंका को असम की जिम्मेदारी
कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रियंका को असम विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
सिंहदेव के साथ तीन सदस्य भी
तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में टीएस सिंहदेव को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सिंहदेव के साथ कमेटी में तीन अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया है। इनमें यशोमति ठाकुर, जीसी चंद्रशेखर और अनिल कुमार यादव शामिल है।
हरिप्रसाद को बंगाल की जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी में बीके हरिप्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ डॉ. मोहम्मद जावेद, ममता देवी और बीपी सिंह सदस्य बना गए हैं।
प्रियंका के साथ उलाका
असम के लिए प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में बनी स्क्रीनिंग कमेटी में सप्तगिरि संकर उलाका, इमरान मसूद और डॉ सिरिवेला प्रसाद को सदस्य बनाया गया है।




