
SIR रायपुर। केंद्रीय चुनाव आयोग ने एसआईआर की मियाद 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया है। आयोग के इस फैसले से लाखों मतदाता जो अब तक एसआईआर फार्म जमा नहीं कर पाएं हैं, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में एसआईआर की स्थिति
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) काम का चार नवंबर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रदेशभर में बीएलओ घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन तेजी से प्रगति पर है।
29 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में लगभग एक करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 86 प्रतिशत है।
एसआईआर का नया कार्यक्रम
| क्रमांक | गतिविधियां | अनुसूची |
| 1 | गणना अवधि | 11.12.2025(गुरुवार) तक |
| 2 | मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन | 11.12.2025 (गुरुवार) तक |
| 3 | नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी | 12.12.2025 (शुक्रवार) 15.12.2025 (सोमवार) तक |
| 4 | मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन | 16.12.2025 (मंगलवार) को |
| 5 | दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि | 16.12.2025 (मंगलवार) 15.01.2026 (गुरुवार) तक |
| 6 | नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन); गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों तथा आपत्तियों का निपटान ERO द्वारा साथ साथ किया जाएगा | 16.12.2025 (मंगलवार) से 07.02.2026 (शनिवार) |
| 7 | मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना। | 10.02.2026 (मंगलवार) तक |
| 8 | मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन | 14.02.2026 (शनिवार) को |
Follow Us




