SIR चुनाव आयोग ने बढ़ा दी SIR की तारीख: अब 12 राज्‍यों में इस तारीख तक सकते हैं जमा कर

schedule
2025-11-30 | 13:22h
update
2025-11-30 | 13:22h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

SIR  रायपुर। केंद्रीय चुनाव आयोग ने एसआईआर की मियाद 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया है। आयोग के इस फैसले से लाखों मतदाता जो अब तक एसआईआर फार्म जमा नहीं कर पाएं हैं, उन्‍हें बड़ी राहत मिलेगी।

छत्‍तीसगढ़ में एसआईआर की स्थिति

राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन पदधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) काम का चार नवंबर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रदेशभर में बीएलओ घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन तेजी से प्रगति पर है।

29 नवंबर तक छत्‍तीसगढ़ में लगभग एक करोड़  82   लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग  86 प्रतिशत है।

एसआईआर का नया कार्यक्रम

क्रमांकगतिविधियांअनुसूची
1गणना अवधि11.12.2025(गुरुवार) तक
2मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन11.12.2025 (गुरुवार) तक
3नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी12.12.2025 (शुक्रवार) 15.12.2025 (सोमवार) तक
4मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन16.12.2025 (मंगलवार) को
5दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि16.12.2025 (मंगलवार)  15.01.2026 (गुरुवार) तक
6नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन); गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों तथा आपत्तियों का निपटान ERO द्वारा साथ साथ किया जाएगा16.12.2025 (मंगलवार) से 07.02.2026 (शनिवार)
7मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना।10.02.2026 (मंगलवार) तक
8मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन14.02.2026 (शनिवार) को

chatur postNovember 30, 2025
237 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 14:47:06
Privacy-Data & cookie usage: