SIR In Chhattisgarh छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने 14 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी: प्रदेश प्रभारी पायलट ने जारी किया आदेश

schedule
2025-11-06 | 14:30h
update
2025-11-06 | 14:30h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

SIR In Chhattisgarh रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और राष्‍ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के हस्‍ताक्षर से गुरुवार की शाम को एक आदेश जारी किया गया है। इसमें राज्‍य के 14 नेताओं को बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है।

एसआईआर पर रखेंगे नजर

कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण  (एसआईआर) पर नजर रखने के लिए कांग्रेस ने यह कमेटी बनाई है। इस कमेटी में दो पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष समेत मौजूदा व पूर्व विधायकों को जिम्‍मेदारी दी गई है।

मरकाम को बनाया गया संयोजक

एसआईआर पर नजर रखने के लिए बनाई गई कमेटी के संयोजक की जिम्‍मेदारी पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम को सौंपी गई है। मरकाम के साथ दो नेताओं को सह संयोजक बनाया गया है। जिन नेताओं को सह संयोजक बनाया गया है वे हैं धनेंद्र साहू और रवींद्र चौबे।

SIR In Chhattisgarh  लोकसभावार दी गई जिम्‍मेदारी

कांग्रेस ने एसआईआर पर नजर रखने के लिए लोकसभावार जिम्‍मेदारी सौंपी है। राज्‍य के 11 लोकसभा सीटों के लिए पार्टी ने 11 प्रभारी नियुक्‍त किए हैं। प्रभारी अपने लोकसभा क्षेत्र में चल रही एसआईआर की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

देखिए एसआईआर के लिए प्रभारियों की सूची

1. मोहन मरकाम, संयोजक

2. धनेन्द्र साहू, सह संयोजक

3. रवीन्द्र चैबे, सह संयोजक

4. शफी अहमद (सरगुजा)

5. उमेश पटेल (रायगढ़)

6.  राघवेन्द्र सिंह (जांजगीर-चांपा)

7. जयसिंह अग्रवाल (कोरबा)

8. देवेन्द्र यादव (बिलासपुर)

9. मोहम्मद अकबर (राजनांदगांव)

10. राजेंद्र साहू (दुर्ग)

11. शैलेश नितिन त्रिवेदी (रायपुर)

12. श्रीमती तारिणी चंद्राकर (महासमुंद)

13. श्री रेखचंद जैन (बस्तर)

14. श्री बीरेश ठाकुर (कांकेर)

SIR In Chhattisgarh सात फरवरी को अंतिम प्रकाशन

बता दें कि एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्‍यापन कर रहे हैं। 2003 के वोटर लिस्‍ट में शामिल मतदाताओं को सत्‍यापन की जरुरत नहीं पड़ेगी। सत्‍यापन के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश सात फरवरी 2026 को किया जाएगा।

chatur postNovember 6, 2025
335 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 15:21:31
Privacy-Data & cookie usage: