SIR In Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसआईआर यानी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण आज से शुरू हो रहा है। यह एसआईआर का पहला चरण है। इसमें बीएलओ घर-घर जाएंगे और मतदाता की पहचान कर उनके दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।
एसआईआर के लिए छत्तीगसढ़ में 27 हजार 199 बीएलओ बनाए गए हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम यही बीएलओ करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान बीएलओ हर घर में कम से कम तीन बार जाएंगे।
सूचना आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर की प्रक्रिया 2003 के वोटर लिस्ट के आधार पर होगा। 2003 के बाद मतदाता सूची में शामिल लोगों को अपना पहचान दिखाना पड़ेगा।
कोई भी मतदाता अपने सत्यापन के लिए 13 तरह के दस्तावेज दिखा सकता है। आधार कार्ड केवल पहचान पत्र के रुप में मान्य किया जाएगा। इसे नागरिकता या जन्म प्रमाण पत्र के रुप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राज्य में कुल दो करोड़ 11 लाख 5391 वोटर हैं। इनमें महिला वोटरों की संख्या एक करोड़ छह लाख 76 हजार 821 है। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या एक करोड़ चार लाख 27 हजार 842 है। तृतीय श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 728 है।
प्रदेश के कुल मतदाताओं में चार लाख 52 हजार 134 युवा मतदाता हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है।
छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र है। इन 90 विधानसभा क्षेत्रों में 24 हजार 371 मतदान केंद्र हैं। चुनाव आयोग ने एक बूथ पर 12 सौ वोटर का मापदंड तय किया है।
एसआईआर की प्रक्रिया सात फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन 7 फरवरी को किया जाएगा।
SIR in Chhattisgarh, Raipur. The Special Intensive Revision of the Voter List (SIR) begins today in Chhattisgarh. This is the first phase of SIR. In this phase, BLOs will go door-to-door, identifying voters and verifying their documents.
27,199 BLOs have been appointed in Chhattisgarh for SIR. These BLOs will conduct the special intensive revision of the voter list. During this entire process, BLOs will visit each household at least three times.
The Information Commission has clarified that the SIR process will be based on the 2003 voter list. Those included in the voter list after 2003 will be required to show their identity.
Any voter can show 13 types of documents for verification. Aadhaar card will only be accepted as an identity card. It will not be accepted as a citizenship or birth certificate.
There are a total of 21.15 million voters in the state. Of these, the number of female voters is 10.676 million, 821. The number of male voters is 10.42 million, 842. The number of third-class voters is 728.
Of the total voters in the state, 452 thousand 134 are young voters, aged between 18 and 19 years.
SIR in Chhattisgarh: More than 24 thousand polling stations in 90 assembly constituencies
Chhattisgarh has a total of 90 assembly constituencies. There are 24 thousand 371 polling stations in these 90 assembly constituencies. The Election Commission has set a standard of 1200 voters per booth.
The target is to complete the SIR process by February 7th. The final publication of the voter list will be done on February 7th.