Site icon Chatur Post

Smart Meter बिजली के स्‍मार्ट मीटर की तेज चाल की शिकायत पर विद्युत फोरम ने दी उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत    

Smart Meter स्‍मार्ट मीटर से बढ़ गई है बिजली की खपत! उपभोक्‍ता ने मांगी केलिब्रेशन रिपोर्ट, CSPDCL ने लिखित में बताया...

Smart Meter रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बिजली उपभोक्‍ताओं के परिसर में तेजी से स्‍मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। स्‍मार्ट मीटर लगने के बाद से लोग बिजली बिल ज्‍यादा आने की शिकायतें आ रही है। ऐसा ही एक उपभोक्‍ता ने इसकी शिकायत विद्युत फोरम में की थी।

मामला राजधानी के डीडी नगर का

रायपुर के डीडी नगर निवासी जीआर साहू ने स्‍मार्ट मीटर की चाल को लेकर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- स्‍मार्ट मीटर से बढ़ गई है बिजली की खपत! उपभोक्‍ता ने मांगी कैलिब्रेशन रिपोर्ट, CSPDCL ने लिखित में बताया…

शिकायतकर्ता के अनुसार स्मार्ट मीटर लगाने पर निर्माता कंपनी द्वारा मीटर परीक्षण रिपोर्ट अथवा मीटर की तकनीकी जानकारी से संबंधित कोई प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया गया, ताकि मीटर की कार्यप्रणाली का सही होना प्रमाणित हो सके। उन्होंने मीटर के सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक गति से चलने का संदेह व्यक्त किया गया था। बाद में मीटर की टेस्ट रिपोर्ट फोरम के समक्ष प्रदान की गई।

फोरम ने दिया यह आदेश

फोरम ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति संहिता के प्रावधान के अनुसार किसी उपभोक्ता द्वारा अपने परिसर में स्थित स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली के संबंध में किसी प्रकार का संदेह प्रकट करने पर चेक मीटर स्थापित कर 3 माह की अवधि तक दोनों मीटरों में प्राप्त खपत की समीक्षा की जानी है। समीक्षा के दौरान आवश्यक होने पर अविलंब सुधार की कार्यवाही की जानी है।

बिजली कंपनी ने मांगी थी रिपोर्ट नहीं मिली

फोरम में जाने से पहले जीआर साहू ने बिजली वितरण कंपनी से स्‍मार्ट मीटर की जानकारी मांगी थी, लेकिन कंपनी ने रिपोर्ट नहीं दिया और मीटर पर संदेह होने पर निर्धारित शुल्‍क जमा करके मीटर टेस्‍ट कराने के लिए कहा था। इसके बाद जीआर साहू ने विद्युत फोरम का रास्‍ता अख्तियार किया था।

Exit mobile version