SODEXO फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी रायपुर में करेगी अत्याधुनिक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग लैब की स्थापना

schedule
2025-07-12 | 16:08h
update
2025-07-12 | 16:08h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com
Oplus_131072

SODEXO रायपुर। एसोसिएशन ऑफ़ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा राजधानी के अस्पतालों की एक फोकस ग्रुप मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें Sodexo India ( शीर्ष फॉर्च्यून 500 कंपनी) की हेल्थकेयर यूनिट ने मेडिकल उपकरणों के जीवन चक्र प्रबंधन के लिए अपने उन्नत अत्याधुनिक हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट (HTM) सॉल्यूशंस प्रस्तुत किए।

एएचपीआई छत्तीसगढ़ चैप्टर के महासचिव अतुल सिंघानिया ने बताया कि Sodexo एक मल्टीनेशनल फ्रेंच कंपनी है जिसका मुख्यालय पेरिस में है।

भारत में Sodexo 20 से अधिक राज्यों और मेट्रो के अस्पतालों सहित बड़े उद्योगों और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनियों में खान-पान, हाउसकीपिंग आदि का कार्य करती है। अस्पतालों में Sodexo भोजन प्रणाली,लांड्री मैनेजमेंट और बायोमेडिकल उपकरणों के रख रखाव का कार्य भी करती है।

छत्तीसगढ़ में अस्पतालों से संबंधित उपकरणों के रखरखाव की समस्या को देखते हुए एएचपीआई छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता के आमंत्रण पर Sodexo India के शीर्ष स्तर के अधिकारीयों के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर आकर सभी अस्पतालों को चिकित्सकीय उपकरणों के रखरखाव के बारे में अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की।

Sodexo ने अस्पताल संचालकों को पश्चिम बंगाल मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन में उनके द्वारा चिकित्सकीय उपकरणों की लाइव ट्रैकिंग डैशबोर्ड बनाये जाने और रांची और विशाखापत्तनम के अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों के बेहतरीन तरीके से किये जा रहे रखरखाव के बारे में अवगत कराया।

अधिकारीयों के दल में रणधीर चौधरी – SODEXO HTM के बिज़नेस हेड, शिखर गुप्ता – SODEXO India Healthcare के स्ट्रेटेजिक अलायन्सेस हेड, मृण्मय नाथ – SODEXO Healthcare के बिज़नेस डेवलपमेंट हेड और दीपक – SODEXO HTM के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।

Sodexo के अधिकारीयों ने बताया कि उनके HTM मॉडल ने कई निष्क्रिय और सर्विसिंग अयोग्य किए गए बायोमेडिकल उपकरणों को पुनर्जीवित करने और उपलब्धता बढ़ाने, लागत कम करने और एक पेपरलेस, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से रोगी सुरक्षा को सशक्त बनाने में अपनी प्रभावशीलता पहले ही सिद्ध की है। बैठक में उपस्थित अस्पतालों द्वारा इस प्रस्तुति को अत्यंत सराहना मिली।

डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, Sodexo अब रायपुर में एक अत्याधुनिक HTM लैब स्थापित करने जा रहा है — यह मध्य भारत की पहली सुविधा होगी, जो शहर और राज्य भर के अस्पतालों की आवश्यकताओं को पूरा करेगी, जिससे तेज़ सेवा, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता सुनिश्चित हो सकेगी।

साथ ही Sodexo HTM का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में भी अपनी सेवा देना है। एएचपीआई छत्तीसगढ़ चैप्टर इस तरह की दूरदर्शी पहलों की सराहना करता है और एक अधिक प्रभावी एवं तकनीक-समर्थ स्वास्थ्य सेवा तंत्र के निर्माण में निरंतर सहयोग की अपेक्षा करता है।

chatur postJuly 12, 2025
443 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:33:56
Privacy-Data & cookie usage: