जॉब करिअर

तीन किलो वॉट पर एक लाख 8 हजार सब्सिडी

सब्सिडी का होगा वितरण

Solar Rooftop रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी का कल (सोमवार) को राजधानी रायपुर में एक और बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय भी शामिल होंगे। सप्‍ताहभर के भीरत बिजली कंपनी का यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम होगा।

तीन सितंबर को हुआ था नए मुख्‍यालय का भूमिपूजन

बीते 3 सितंबर को नवा रायपुर के सेक्‍टर 24 में प्रस्‍तावित बिजली कंपनियों के नए मुख्‍यालय भवन का भूमिपूजन हुआ था। इस कार्यक्रम की अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने की थी। अब सोमवार को दूसरा बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।

दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम

सोमवार को बिजली कंपनी का कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में स्थित पंडित दीन दयाल ऑडिटोरियम में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ रायपुर क्षेत्र के सभी विधायक भी शामिल होंगे। तीनों बिजली कंपनियों के अध्‍यक्ष और एमडी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Solar Rooftop बिजली वितरण कंपनी का है कार्यक्रम

सोमवार को पंडित दीन दयाल ऑडिटोरियम में प्रस्‍तावित कार्यक्रम सरकारी बिजली वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) का है। इस कार्यक्रम में कंपनी की तरफ से हितग्राहियों को चेक बांटा जाएगा।

सब्सिडी का होगा वितरण

अफसरों के अनुसार सोमवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों को चेक वितरित किया जाएगा। यह चेक योजना में राज्‍य सरकार की तरफ से दी जा रही सब्सिडी का होगा। राज्‍य सरकार की तरफ से इस योजना में सब्सिडी देने की घोषणा के बाद यह पहला कार्यक्रम है।

राज्‍य सरकार की तरफ से 30 हजार रुपए तक सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में छत्‍तीसगढ़ सरकार की तरफ से 30 हजार रुपए तक सब्सिडी दी जा रही है। केंद्र और राज्‍य सरकारें एक, दो और तीन किलो वॉट के सोलर प्‍लांट लगाने पर सब्सिडी दे रही हैं।

Solar Rooftop तीन किलो वॉट पर एक लाख 8 हजार सब्सिडी

तीन किलो वॉट के सोलर प्‍लांट लगाने वालों को केंद्र सरकार की तरफ से 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं, छत्‍तीसगढ़ सरकार ने तीन किलो वॉट पर 30 हजार रुपए सब्सिडी देने की घोषणा की है। इस तरह तीन किलो वॉट पर उपभोक्‍ता को कुल एक लाख 8 हजार रुपए की बचत होगी।

FAQ

Q PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 1 किलो वाट पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

A एक किलो वॉट के सोलर प्‍लांट पर केंद्र सरकार की तरफ से 30 हजार और छत्‍तीसगढ़ सरकार की तरफ से 15 हजार रुपए सब्सिडी दी जाती है।

Q तीन किलो वॉट का सोलर प्‍लांट लगाने पर कितना खर्च आएगा?

A प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत्‍तीगसढ़ में सोलर प्‍लांट लगाने पर 92 हजार रुपए खर्च आएगा। शुरुआत में उपभोक्‍ता को दो लाख रुपए देना होगा।

Q 3 किलोवॉट के सोलर प्‍लांट पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?

A तीन किलोवॉट के सोलर प्‍लांट के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 78 हजार और राज्‍य सरकार की तरफ से 30 हजार इस तरह कुल एक लाख 8 हजार रुपए सब्सिडी मिलेगी।

Back to top button