Site icon Chatur Post

SP Conference मुख्‍यमंत्री आज लेंगे SP और DFO की क्‍लास: कानून-व्‍यवस्‍था के साथ इन विषयों पर होगी समीक्षा

विष्‍णुदेव साय और विकास शील

SP Conference रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज (13 अक्टूबर) को मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित नवीन सभागृह में एसपी और डीएफओ कांफ्रेस आयोजित की गई है। एसपी कांफ्रेस सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा।

इन विषयों पर होगी समीक्षा

पुलिस अधीक्षकों की बैठक में कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और रोकथाम पर चर्चा होगी। बता दें कि पिछले कुछ सालों से साइबर क्राइम में बढोत्तरी हुई है, इस मुद्दे पर भी रोकथाम को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही खुफिया विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।

SP Conference  डीजीपी के साथ आईजी और एसपी होंगे शामिल

एसपी कांफ्रेस में डीजीपी अरूणदेव गौतम के साथ पीएचक्‍यू के आला अफसर रेंज आईजी और जिलों के एसपी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार राज्‍य के सभी 33 जिलों की अलग से रिपोर्ट सीएम के पास पहुंच चुकी है। इसके आधार पर कप्‍तानों की समीक्षा होगी।

एक घंटे का ब्रेक फिर डीएफओ की बैठक  

एसपी कांफ्रेस के बाद एक घंटे का ब्रेक होगा, फिर वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) कांफ्रेस दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस तरह तीन दिवसीय कलेक्टर एसपी डीएफओ कांफ्रेस का दो दिनों में ही समापन हो जाएगा। समापन अवसर पर सुशासन संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। यह शाम 4.15 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच आयोजित है।

SP Conference कमिश्नर प्रणाली पर निर्णय संभव

सूत्रों की मानें तो पिछले  दिनों कैबिनेट ने राज्य में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया था, इसके लिए राज्यों का अध्ययन कराया गया। यह अध्ययन रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। कहा जा रहा है कि एक नवंबर से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी जाएगी। इसे लेकर एसपी कांफ्रेस में चर्चा होने की संभावना है।

कलेक्‍टरों के साथ लंबी बैठक

बता दें कि रविवार को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने रविवार को राज्‍य के कलेक्‍टरों के साथ बैठक की थी। यह बैठक करीब आठ घंटे से ज्‍यादा लंबी चली।

Exit mobile version