
Special Operations Group रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में एसओजी यानी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के गठन का फैसला किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एसओजी के लिए 44 नए पदों को स्वीकृति दी गई।
बजट में सरकार ने की थी घोषणा
राज्य में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के गठन की घोषणा 2025-26 के मुख्य बजट में की गई थी। अब सरकार ने इसके लिए नए पदों की मंजूरी जारी की है। एसओजी का गठन विशेष प्रायोजन के लिए किया जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय में होगा हेडक्वाटर
छत्तीसगढ़ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का गठन पुलिस मुख्यालय में किया जाएगा। इसका गठन पुलिस की विशेष शाखा के रुप में की जाएगी। यह स्पेशलाइज फोर्स होगी। यह कुछ विशेष काम के लिए गठित की गई है।
जानिए- किस काम के लिए गठित किया जा रहा है एसओजी
कैबिनेट की बैठक के बाद जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का विशेष प्रायोजन के लिए गठन करने की घोषणा की गई है। यह विशेष कार्य के लिए गठित की जाएगी। एसओजी का गठन किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार किया जाएगा। इस फोर्स का गठन किसी बड़ी और आचानक होने वाली घटना की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाले।
हर तरह की चुनौती का समाना करने में सक्षम
एसओजी को आतंकी हमला या इसी तरह के गंभीर खतरे से निपटने के लिए विशेष रुप से प्रशिक्षित किया जाएगा। फोर्स ऐसी स्थिति को जल्दी खत्म कर सकेगी। एसओजी एक खास तरह की प्रशिक्षित टीम होती है, जिसे ऐसे खतरनाक कामों के लिए तैयार किया जाता है।




