
Special Train रायपुर। नवरात्र पर डोंगरगढ़ के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे ने 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 9 दिनों के लिए स्टॉपेज दिया है। साथ ही नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग से डोंगरगढ़ तक एक स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी और 2 मेमू ट्रेनों को गोंदिया तक आगे बढ़ाया गया है।
डोंगरगढ़ में रुकेंगी ये लंबी दूरी की ट्रेंने
इन ट्रेनों में बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर, बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर और रायपुर-सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज 2 मिनट के लिए दिया जाएगा।
Special Train यह है इन ट्रेनों की टाइमिंग
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | पहुंचने का समय | छूटने का समय |
| 20843 | बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस | 21.56 बजे | 21.58 बजे |
| 20844 | भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस | 5.34 बजे | 5.36 बजे |
| 20845 | बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस | 21.56 बजे | 21.58 बजे |
| 20846 | बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस | 5.34 बजे | 5.36 बजे |
| 12851 | बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस | 12.16 बजे | 12.18 बजे |
| 12852 | चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस | 10.17 बजे | 10.19 बजे |
| 12849 | बिलासपुर पुणे एक्सप्रेस | 14.36 बजे | 14.38 बजे |
| 12850 | पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस | 11.58 बजे | 12 बजे |
| 12772 | रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस | 18.30 बजे | 18.32 बजे |
| 12771 | सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस | 10.44 बजे | 10.46 बजे |
गोंदिया-दुर्ग मेमू का रायपुर तक विस्तार
Gondia-Durg गोंदिया-दुर्ग मेमू को 9 दिन के लिए रायपुर तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन गोंदिया से दुर्ग तक पहुंचने के बाद भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देव बलौदा चरौदा, डी-केबिन, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी। वापसी में भी यही मार्ग तय करते हुए गोंदिया लौटेगी।
Special Train गोंदिया तक जाएगी रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर
इसी तरह रायपुर-डोंगरगढ़ Raipur-Dongargarh मेमू को 9 दिन के लिए गोंदिया तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन डोंगरगढ़ Dongargarhसे चलकर गुदमा, आमगांव, धानौली, सालेकसा, दरेकसा, बोरतलाव, पनिया-जोब होते हुए गोंदिया पहुंचेगी। वापसी में गोंदिया Gondia से डोंगरगढ़ होते हुए रायपुर तक जाएगी।
दुर्ग और डोंगरगढ़ के बीच मेमू स्पेशल
इसके अतिरिक्त दुर्ग Durg और डोंगरगढ़ के मध्य 9 दिन के लिए एक मेमू स्पेशल ट्रेन MEMU Special Train भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग Durg से रसमड़ा, मुरहीपार, परमलकसा, राजनांदगांव, बकल, मुसरा, जटकन्हार होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगी।




