Special Train नव रात्रि स्पेशल ट्रेन: डोंगरगढ़ रुकेगी 10 एक्सप्रेस, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेमू ट्रेनों का भी किया गया विस्तार

schedule
2025-09-20 | 13:32h
update
2025-09-20 | 13:32h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Special Train  रायपुर। नवरात्र पर डोंगरगढ़ के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे ने 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 9 दिनों के लिए स्टॉपेज दिया है। साथ ही नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग से डोंगरगढ़ तक एक स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी और 2 मेमू ट्रेनों को गोंदिया तक आगे बढ़ाया गया है।

डोंगरगढ़ में रुकेंगी ये लंबी दूरी की ट्रेंने

इन ट्रेनों में बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर, बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर और रायपुर-सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज 2 मिनट के लिए दिया जाएगा।

Special Train  यह है इन ट्रेनों की टाइमिंग

ट्रेन नंबरट्रेन का नामपहुंचने का समयछूटने का समय
20843बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस21.56 बजे21.58 बजे
20844भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस5.34 बजे5.36 बजे
20845बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस21.56 बजे21.58 बजे
20846बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस5.34 बजे5.36 बजे
12851बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस12.16 बजे12.18 बजे
12852चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस10.17 बजे10.19 बजे
12849बिलासपुर पुणे एक्सप्रेस14.36 बजे14.38 बजे
12850पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस11.58 बजे12 बजे
12772रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस18.30 बजे18.32 बजे
12771सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस10.44 बजे10.46 बजे

गोंदिया-दुर्ग मेमू का रायपुर तक विस्तार

Gondia-Durg गोंदिया-दुर्ग मेमू को 9 दिन के लिए रायपुर तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन गोंदिया से दुर्ग तक पहुंचने के बाद भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देव बलौदा चरौदा, डी-केबिन, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी। वापसी में भी यही मार्ग तय करते हुए गोंदिया लौटेगी।

Special Train  गोंदिया तक जाएगी रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर

इसी तरह रायपुर-डोंगरगढ़ Raipur-Dongargarh मेमू को 9 दिन के लिए गोंदिया तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन डोंगरगढ़ Dongargarhसे चलकर गुदमा, आमगांव, धानौली, सालेकसा, दरेकसा, बोरतलाव, पनिया-जोब होते हुए गोंदिया पहुंचेगी। वापसी में गोंदिया Gondia से डोंगरगढ़ होते हुए रायपुर तक जाएगी।

दुर्ग और डोंगरगढ़ के बीच मेमू स्पेशल

इसके अतिरिक्त दुर्ग Durg और डोंगरगढ़ के मध्य 9 दिन के लिए एक मेमू स्पेशल ट्रेन MEMU Special Train भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग Durg से रसमड़ा, मुरहीपार, परमलकसा, राजनांदगांव, बकल, मुसरा, जटकन्हार होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

chatur postSeptember 20, 2025
207 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:11:49
Privacy-Data & cookie usage: