Site icon Chatur Post

Sukhram Surrendered नक्‍सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: SLR के साथ नक्‍सली लीडर ने एसपी के सामने किया आत्‍मसमर्पण

badi khabar

Sukhram Surrendered रायपुर। एक बड़े नक्‍सली लीडर ने आज आत्‍मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाला नक्‍सली मूल रुप से छत्‍तीसगढ़ का रहने वाला है, वह ओडिशा में सक्रिय था।

सुखराम ने किया सरेंडर

सरेंडर करने वाले नक्‍सली का नाम सुखराम मरकाम उर्फ सुरेश उर्फ योगेश है। नक्‍सलियों की एसीएम (Area Committee Member) सुखराम  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। सुखराम की गिनती नक्‍सलियों के बड़े लीडर में होता है। सुखराम ने बुधवार को ओडिशा के मलकानगिरी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

इन हथियारों के साथ किया सरेंडर

सुखराम ने एक SLR (सेल्फ-लोडिंग राइफल) के साथ सरेंडर किया है। उसने एसएनआर के साथ ही  चार मैगजीन, 12 राउंड 7.62 mm गोला-बारूद, दो IEDs (2 kg), और अन्य विस्फोटक सामग्री पुलिस को सौंपी है।

पांच लाख का इनामी है सुखराम

सुखराम पर पांच लाख का इनाम घोषित है। वह पश्चिम बस्तर डिवीज कमेटी का सदस्‍य है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनाम की राशि और ज्‍यादा भी हो सकती है।

Sukhram Surrendered 2010 से था सक्रिय

पुलिस अफसरों ने बताया के सुखराम 2010 से सक्रिय था। वह  छत्तीसगढ़- ओडिशा सीमा पर अपहरण, हत्या, और पुलिस के साथ मुठभेड़ जैसी कई हिंसक घटनाओं में शामिल थे।

हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version