Supplementary budget 35000 करोड़ के अनुपूरक बजट: सहकारी समितियों के लिए 12200 करोड़ और कर्ज चुकाने 536 करोड़

schedule
2025-12-15 | 17:47h
update
2025-12-15 | 17:47h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Supplementary budget  रायपुर। छत्ती़सगढ़ विधानसभा के शीतकालन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। यह चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट है। इसमें राज्य सहकारी विपणन संघ को खाद्यान्न उपार्जन (खरीदी) में हुई हानि की क्षतिपूर्ति के लिए 12 हजार 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं मतदाता सूची तैयार करने के लिए 12 करोड़ और जगणना के लिए पांच करोड़ शामिल है। इस पर मंगलवार को सदन में चर्चा होगी।

हर सेक्ट र के लिए राशि

चालू वित्तीय वर्ष के इस प्रथम अनुपूरक बजट में सरकार ने अधोसंरचना विकास से लेकर कृषि, शिक्षा और समाज कल्याण के लिए राशि का प्रवधान किया है। विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बने गरीबों के आवास के लिए 12 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा दिया गया है।

ब्यानज चुकाने 536 करोड़

अनुपूरक बजट में सरकारी कर्ज का ब्याज अदा करने के लिए 536 करोड़ 51 लाख का प्रावधान रखा है। इसके साथ ही सात अन्य कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए सांकेतिक प्रावधान किया गया है। पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 117 करोड़ 50 लाख, प्रोजेक्ट टाइगर के लिए 8 करोड़ 59 लाख रुपए रखा गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के लिए 6800 करोड़ और महतारी वंदन योजना के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

अनुपूरक में ये हैं प्रमुख प्रावधान

कृषक उन्नति योजना 2000 करोड़

सबसे के लिए आवास योजना 1250 करोड़

पांच एचपी तक कृषि पंपों के अनुदान के लिए 1700 करोड़

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 1000 करोड़

प्रधानमंत्री सड़क योजना में 452 करोड़ 96 लाख

नक्सल प्रभावित जिलों की सहायता के लिए 452 करोड़

भविष्य निधि के ब्याज के लिए करीब 400 करोड़

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 286 करोड़

अंगनबाड़ी सेवाओं के लिए 277 करोड़ 78 लाख

हवाई पट्टियो के निर्माण के लिए 220 करोड़

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के लिए 208 करोड़ 38 लाख

राज्य में नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 199 करोड़ 65 लाख

Related Articles

किसानों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण के अनुदान के लिए 187 करोड़

स्वच्छ भारत अभियान 152 करोड़

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 35 करोड़

राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए 84 करोड़ 85 लाख

chatur postDecember 15, 2025
459 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 19:49:24
Privacy-Data & cookie usage: