मुख्य पृष्ठ

निलंबित होने वाले आबकारी अफसरों की सूची

निलंबित होने वाले आबकारी अफसरों की सूची

Suspension रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 22 अफसरों पर निलंबन की तलवार लटक रही है। ये सभी अफसर एक ही विभाग के हैं। माना जा रहा है कि आज इन सभी के निलंबन का आदेश जारी किया जा सकता है।

आबकारी विभाग में होगी कार्यवाही

छत्‍तीसगढ़ में जिन 22 अफसरों पर निलंबन की तलवार लटक रही है, वे सभी आबकारी विभाग के हैं। इनमें अलग-अलग रैंक के अफसर हैं। इनमें जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्‍त और उपायुक्‍त शामिल हैं।

Suspension जानिए- क्‍यों निलंबन की हो रही है बात

दरअसल, आबकारी विभाग के जिन 22 अफसरों के पर निलंबन की तलवार लटक रही है उन सभी का नाम राज्‍य के चर्चित आबकारी घोटाला में है।

इसी सोमवार को मामले की जांच कर रही आर्थिक अपरध अन्‍वेषण ब्‍यूरो (ईओडब्‍ल्‍यू) रायपुर की विशेष कोर्ट में पूरक चालान पेश किया है। इनमें आबकारी विभाग के 29 अफसरों को आरोपी बनाया गया है। इनमें सात सेवानिवृत्‍त  हो चुके हैं।

Suspension क्‍या है नियम

अफसरों के अनुसार नियमानुसार किसी शासकीय सेवक के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने के 24 घंटे के भीतर उन्‍हें निलंबित कर दिया जाता है। इस मामले में चालान पेश हुए आज चौथा दिन है, लेकिन अब तक इन्‍हें निलंबित नहीं किया गया है।

जानिए- क्‍यों नहीं जारी हो पाया निलंबन का आदेश

अफसरों के अनुसार विभागीय मंत्री की व्‍यस्‍तता के कारण निलंबन की कार्यवाही नहीं हो पाई है। बता दें कि मुख्‍यमंत्री विष्‍ण्‍ुादेव साय ही आबकारी विभाग के मंत्री हैं।

विष्‍णुदेव समेत सभी मंत्री सोमवार से मैनपाट में चिंतन शिविर में थे। बुधवार को शिविर समाप्‍त हो गया है और मुख्‍यमंत्री रायपुर लौट आए हैं।

निलंबित होने वाले आबकारी अफसरों की सूची

उपायुक्‍त- अनिमेष नेताम, विजय सेन शर्मा, अरविंद कुमार पाटले, नीतू नोतानी ठाकुर, नोहर सिंह ठाकुर।

सहायक आयुक्त- प्रमोद कुमार नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, विकास कुमार गोस्वामी, नवीन प्रताप सिंग तोमर, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, सोनल नेताम, प्रकाश पाल, अलेख राम सिदार, आशीष कोसम, राजेश जायसवाल।

सहायक जिला आबकारी- अधिकारी जनार्दन कौरव, मंजुश्री कसेर।

जिला आबकारी अधिकारी-   इकबाल खान, नितिन खंडुजा, मोहित कुमार जायसवाल, गरीबपाल सिंह दर्दी।

ये हो चुके हैं सेवानिवृत्‍त

एके सिंग जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)

जेआर मंडावी, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)

जीएस नुरूटी सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)

देवलाल वैद्य, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)

एके अनंत, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)

वेदराम लहरे, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)

एलएल ध्रुव, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)

Back to top button