
Swearing-in रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुप्रतिक्षित कैबिनेट का विस्तार आज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें भाजपा के तीन विधायकों को मंत्री के पद की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विष्णुदेव कैबिनेट अब पूरी हो गई है।
ये विधायक बने मंत्री
विष्णुदेव कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों में गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल शामिल हैं। तीनों पहली बार के विधायक हैं।
तीनों कांग्रेस के दिग्गजों को हराकर पहुंचे विधानसभा
विष्णुदेव कैबिनेट में मंत्री के रुप में शामिल किए गए तीनों विधायक पहली बार चुनाव जीते हैं। तीनों की कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर सीट से अरुण वोरा को हराया है। वहीं, गुरु खुशवंत ने आरंग सीट से कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे डॉ. शिव कुमार डडहरिया को हराया और राजेश अग्रवाल ने तत्कालीन डिप्टी सीएम और सरगुजा संभाग के दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को हराया है।
Swearing-in छत्तीसगढ़ कैबिनेट में अब 14 सदस्य
छत्तीसगढ़ कैबिनेट में अब मुख्यमंत्री समेत 14 सदस्य हो गए हैं। 2004 में आए कानून के बाद राज्य में पहली बार एक साथ 13 मंत्री बनाए गए हैं। इससे पहले तक मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में 13 ही सदस्य रहते थे।
कैसे तय होता है कैबिनेट का आकार
कैबिनेट में सदस्यों की संख्या को लेकर कानून में प्रवधान है। कैबिनेट का आकार विधानसभा में सदस्य संख्या के हिसाब से तय होता है। नियमानुसार विधानसभा की कुल सदस्य संख्या का 15 प्रतिशत ही मंत्री बनाए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधायक हैं। इसका 15 प्रतिशत 13.5 होता है।
इस आधार पर अब तक मुख्यमंत्री और 12 मंत्री बनाए जाते थे। इस बार 90 सदस्यीय हरियाणा में कैबिनेट में मुख्यमंत्री के साथ 13 मंत्री बनाए गए हैं। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ में भी इस बार 13 मंत्री बनाए गए हैं।
Swearing-in खत्म हुआ 20 महीने का इंतजार
राज्य में कैबिनेट के विस्तार का करीब 20 महीने से इंतजार किया जा रहा था। दिसंबर 2023 में राज्य में भाजपा की सरकार बनी। तब मुख्यमंत्री के साथ 11 मंत्री बनाए गए थे। एक पद खाली रखा गया था। इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा के बाद एक पद और खाली हो गया है।


