T 20 सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा टीम इंडिया को पुलिसिया भाषा वाला शुभकामना संदेह, आप भी पढ़ि‍ए…

schedule
2026-02-15 | 15:38h
update
2026-02-15 | 15:38h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

T 20  रायपुर। टी-20 विश्वकप 2026 में कोलंबो (श्रीलंका) में भारत और पाकिस्‍तान के बीच मैच खेला जा रहा है। भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों में रेमांच चरम पर होता है। हर भारतीय नागरिक, चाहे वह खास हो या आम टीम इंडिया की जीत का कामना करता है।

देशभर में की गई जीत की प्रार्थना

महाशिवरात्रि के अवसर पर हो रहे इस मैच को लेकर आज पूरे देशभर के शिवालयों में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा पाठ किया गया। देश के हर खास और आम ने भारतीय टीम की जीत की कामना कर रहा है।

पुलिस कमिश्‍नरेट का शुभकामना संदेश

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवगठित पुलिस कमिश्ररेट ने भी खास अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी है।

रायपुर पुलिस कमिश्ररेट का टीम इंडिया को बधाई संदेश सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। रायपुर कमिश्ररेट की तरफ से सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए संदेश में लिखा है कि आज मैच विशेष है तो संदेश भी विशेष होना चाहिए। पुलिसिया भाषा में टीम इंडिया को हमारा यह वायरलेस संदेश? सीधा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से…

पुलिसिया भाषा में टीम इंडिया को अग्रिम शुभकामनाएं !

 ‘कुल 11 जवान ऑपेरशन टी 20 को अंजाम देंगे, पहले वो मैदान का मुआयना करेंगे और उसके पश्चात बल्ले को अपने कब्जे में लेकर रनों की धुआंदार फायरिंग करेंगे और गेंदों की गोलीबारी से टारगेट को ध्वस्त करेंगे।

‘बैकअप टीम के रूप में 140 करोड़ देशवासी, 11 जवानों का हौसला बुलंद करेंगे। हमें पूरा विश्वास है, आप इस ऑपेरशन को अंजाम तक पहुंचाएंगे और विजयी होकर, देशवासियों से प्यार का मेडल पाएंगे।

जय हिंद, जय भारत!

chatur postFebruary 15, 2026
222 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 20:50:49
Privacy-Data & cookie usage: