मुख्य पृष्ठसोशल मीडिया

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया के मैच: जानिए- कब-कब किस टीम से IND का होगा मुकाबला

 T20 World Cup 2026 न्‍यूज डेस्‍क । T20 World Cup की उल्‍टी गिनती शुरू हो चुकी है। टी-20 वर्ल्‍ड कप के फटाफट मुकाबलों की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होगी। फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा।

कुल 20 टीमें हो रही हैं शामिल

टी-20 वर्ल्‍ड कप में कुल 20 टीमें शामिल हो रही हैं। इन टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्‍येक ग्रुप में पांच टीमें हैं।

भारत और पाकिस्‍तान एक ही ग्रुप में

परंपरागत प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान एक साथ ग्रुप में ए में हैं।  USA, नामीबिया और नीदरलैंड्स भी इसी ग्रुप ए में शामिल हैं।

यूएसए के साथ होगा भारत का पहला मुकाबला

टी- 20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत का पहला मुकाबला यूएसए के साथ होगा। यह मैच सात फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला

भारत और पाकिस्‍तान एक ही ग्रुप में है, ऐसे में इन दोनों के बीच भी मैच होगा। यह मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। भारत- पाकिस्‍तान के बीच यह मैच श्रीलंका के कोलंबों में खेला जाएगा।

जानिए- टी- वर्ल्‍ड कप में कब- कब है भारत का मैच

भारतीय टीम चार लीग स्‍तर पर चार मैच खेलेगा। भारत का पहला मैच 7 फरवरी को होगा। दूसरा 12 और तीसरा 15 फरवरी को है। भारत का चौथा मैच 18 फरवरी को होगा।

इन टीमों के साथ खेली टीम इंडिया

टीम इंडिया का पहला मैच यूएसए के साथ है। दूसरा मैच Namibia के साथ होगा। लीग स्‍तर के अपने तीसरे मुकाबलें में भारत और पाकिस्‍तान के साथ खेलेगा। लीग स्‍तर पर भारत का अंतिम मैच नीदरलैंड के साथ होगा।

इन शहरों में खेलेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया का पहला मैच मुंबई में होगा और दूसरा दिल्‍ली में। तीसरा मैच जो पाकिस्‍तान के साथ है, वह श्रीलंका के कोलंबो के प्रेमादासा स्‍टेडियम में होगा। भारत अपना चौथ मैच अहमदाबाद में खेलेगा।

07-Feb-267:00 PMINDUSAमुंबई
12-Feb-267:00 PMINDNAMदिल्ली
15-Feb-267:00 PMINDPAKप्रेमदासा, कोलंबो
18-Feb-267:00 PMINDNEDअहमदाबाद

Back to top button