कर्मचारी हलचल

Table-to-table contact  फेडरेशन का नवा रायपुर में टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान: आंदोलन को सफल बनाने झोंकी ताकत, देखिए वीडियो

Table-to-table contact  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर रखा है। इसे सफल बनाने सभी कर्मचारी संगठन एक जुट हैं। 29 से 31 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित काम बंद–कलम बंद आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वावधान में नवा रायपुर फेडरेशन द्वारा सभी विभागों में टेबल-टू-टेबल लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित इस आंदोलन के तहत जिला शाखा नवा रायपुर की तरफ से कर्मचारियों और अधिकारियों से प्रत्यक्ष संपर्क किया गया। इस दौरान प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने आंदोलन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को रणनीति एवं कार्ययोजना से अवगत कराया और एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

संपर्क अभियान में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने आंदोलन को सफल बनाने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की तथा 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को नवा रायपुर स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

उक्त संपर्क अभियान में उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति जय कुमार साहू, अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ और संरक्षक नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की तरफ से आंदोलन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक), जय कुमार साहू (संरक्षक नवा रायपुर फेडरेशन और अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ),  संतोष कुमार वर्मा (संयोजक, नवा रायपुर), नंदलाल चौधरी (उपाध्यक्ष, राजपत्रित संघ),  पीएल सहारा,  बजरंग प्रजापति, कांति सूर्यवंशी (उप संयोजक), जागेश्वर भट्ट (अध्यक्ष, वन मुख्यालय अरण्य भवन),  मीनू दास, आर.डी. मेहरा,  सोनाली तिड़के (संयोजक, महिला प्रकोष्ठ),

संजीत शर्मा (महासचिव), राजेश ठक्कर, कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष),  अनिल मालेकर (प्रांतीय महासचिव, कोषालयीन संघ), लोकेश वर्मा,  जवाहर यादव (जिला अध्यक्ष, लिपिक संघ),  जितेन्द्र बिस्वाल,  आकाश त्रिपाठी (प्रवक्ता),  अनिल वर्मा (मीडिया प्रभारी), महेन्द्र साहू (अध्यक्ष, वाहन चालक संघ) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button