Power Sectorप्रमुख खबरेंमुख्य पृष्ठराजनीति

Nigam Mandal: छत्‍तीसगढ़ के निगम मंडल में नियुक्ति की सूची वायरल

Nigam Mandal: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के नेतृत्‍व वाली बीजेपी सरकार को बने हुए करीब 8 महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक किसी भी सरकारी निगम, मंडल और प्राधिकरण में किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।

बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया में एक निगम मंडल में नियुक्ति की एक सूची वायरल (वायरल सूची की चतुरपोस्‍ट पुष्टि नहीं करता है) हो रही है। इसमें बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं के साथ अन्‍य कुछ कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं।

Nigam Mandal की वायरल हो रही सूची की सरकार और बीजेपी के स्‍तर पर पुष्टि नहीं की गई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि अभी निगम- मंडल में नियुक्ति का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि सूची वायरल होने के साथ ही कुर्सी की दौड़ में शामिल नेताओं की धड़कने तेज हो गई है।

Nigam Mandal अभी नियुक्ति की उम्‍मीद नहीं..

इधर पार्टी के आला नेताओं के अनुसार फिलहाल निगम मंडलों में नियुक्ति की सूची जारी होने की कोई संभावना नहीं है। उम्‍मीद की जा रही है कि इस वर्ष के अंत में होने वाले पंचायत और नगरीय निकायों के चुनाव के बाद ही किसी तरह की नियुक्ति होगी। ऐसे में कुर्सी की चाह रखने वाले नेताओं को करीब 6 महीने और इंतजार करना पड़ सकता है।

वायरल हो रही सूची में कई पूर्व विधायक भी

Nigam Mandal की जो सूची वायरल हो रही उसमें कई बीजेपी क पूर्व विधायकों नाम भी शामिल हैं। इनमें देवजी भाई पटेल का नाम भी शामिल है। पटेल को पाठ्य पुस्‍तक निगम का अध्‍यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। पटेल इस पद पर पहले भी रह चुके है। वहीं, वायरल सूची में राजीव अग्रवाल को सीएसआईडी का अध्‍यक्ष बनाए जाने का उल्‍लेख है। वहीं, पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर, डॉ. विमन चोपड़ा, रजनीश सिंह, सौरभ सिंह के साथ राजनांदगांव में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव का भी नाम सूची में शामिल है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button