Power Sector

कोरबा अधिवेशन में भी उठा था मुद्दा

कितना बढ़ा पेंशनर्स का ग्रांट

Pensioners  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के पेंशनर्स को विद्युत नियामक आयोग ने बड़ी खुशी दी है। आयोग ने पेंशनर्स का ग्रांट बढ़ा दिया है।

जानिए- कितना बढ़ा पेंशनर्स का ग्रांट

छत्‍तीसगढ़ के सरकारी बिजली कंपनी के पेंशनर्स के लिए अभी तक 1250 करोड़ रुपए का ग्रांट मिल रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशन संगठन के महामंत्री सुधीर नायक ने बताया कि ग्रांट बढ़ाकर 1470 करोड़ रुपए कर दिया गया है। श्री नायक ने इसका श्रेय पेंशनर्स की एकता और संगठन की शक्ति को दिया है।

लगातार कर रहे थे प्रयास

महामंत्री श्री नायक ने बताया कि ग्रांट बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। इस विषय पर बिजली कंपनी के अध्‍यक्ष IAS डॉ. रोहित यादव और पारेषण कंपनी के एमडी राजेश शुक्ला के साथ चर्चा हुई थी। संगठन ने फाइनेंस के अधिकारियों के साथ साथ पेंशन ट्रस्ट के सदस्य नवीन ठाकुर के साथ भी बैठक कर अपनी मांग रखी थी। विद्युत नियामक आयोग के सामने में भी पेंशनर्स ने अपना पक्ष रखा था।

Pensioners कोरबा अधिवेशन में भी उठा था मुद्दा

उल्‍लेखनीय है कि पेंशनर्स संगठन के वार्षिक अधिवेशन में भी ग्रांट का मुद्दा उठा था। कोरबा में हुए इस कार्यक्रम में विद्युत नियामक आयोग के दोनों सदस्‍य और सचिव भी शामिल हुए थे। अधिवेशन के मंच से आयोग के सदस्‍यों और सचिव से आग्रह किया था।

Pensioners करीब दो हजार से ज्‍यादा सदस्‍य हुए थे शामिल

महामंत्री श्री नायक ने बताया कि कोरबा सम्मेलन में पूरे प्रदेश से करीब दो हजार पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए थे। इसमें बालोद से करीब 70, राजनांदगांव से करीब 55, दुर्ग से करीब 25,  बेमेतरा से करीब 25, पेंड्रा रोड से करीब 25, अंबिकापुर से करीब 17, इसी तरह  जगदलपुर व कोंडागांव से करीब 25, जांजगीर चांपा से 25, बिलासपुर से करीब 25 और  रायपुर,  दुर्गव भिलाई से भी लगभग 25 लोग शामिल हुए।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button