Chhattisgarh

Collector’s Conference  कलेक्टर कांफ्रेंस: इस बार कलेक्‍टर और SP के साथ DFO की भी लगेगी क्लास

Collector’s Conference  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के सभी कलेक्टर और एसपी की बैठक लेंगे। इस बार इस कलेक्टर्स कांफ्रेंस में डीएफओ को भी बुलाया गया है। बैठक 12 से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री केंद्र और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

कलेक्टर्स एसपी कांफ्रेंस को लेकर प्रशासनिक प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। बैठक को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय से प्रदेशभर के कलेक्टर्स और एसपी को लिखे पत्र जारी कर दिया गया है।

पहले दिन कलेक्‍टरों की लगेगी क्‍लास

अफसरों के अनुसार कलेक्टर्स कांफ्रेंस की शुरुआत 12 अक्टूबर को कलेक्टरों की बैठक के साथ होगी है। पहले दिन मुख्यमंत्री जिलों में चल रही विकास योजनाओं के अलावा महत्वाकांशी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Collector’s Conference  दूसरे दिन कलेक्‍टर, एसपी और डीएफओ की बैठक

अगले दिन कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके ठीक बाद दोपहर में वे कलेक्टर्स-डीएफओ कांफ्रेंस में अफसरों से सीधे बातचीत करेंगे। इस बैठक में वन एवं पर्यावण, आदिवासियों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कांफ्रेंस की खास बात ये कि गृह विभाग डीएम-एसपी सम्मेलन के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा, और वन विभाग कलेक्टर-डीएफओ सम्मेलन के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा।

Collector’s Conference  14 को विभागीय सचिवों की क्‍लास

इसी तरह 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री गुड गवर्नेस समिट में शामिल होंगे। सभी सचिवों को कलेक्टर्स कांफ्रेंस के एजेंडा के मुख्य बिन्दुओं को मुख्यमंत्री सचिवालय और जीएडी को भेजने के लिए कहा गया है। सभी सचिवों को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के मुख्य एजेंडा बिंदुओं को मुख्यमंत्री कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग के साथ साझा करने के लिए कहा गया है। एजेंडा 6 तारीख तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button