राजनीति

Election चाय वाले को ही नहीं गुपचुप वाली को भी भाजपा ने उतारा निकाय चुनाव के मैदान में..

Election रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के 14 में से 10 नगर निगमों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। दोनों प्रमुख राष्‍ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रत्‍याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इन सबके बीच रायगढ़ नगर निगम के लिए भाजपा के महापौर प्रत्‍याशी इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं। भाजपा ने जीवर्धन चौहान को रायगढ़ महापौर के लिए अपना प्रत्‍याशी घोषित किया है। जीवर्धन चौहान का मूल व्‍यवसाय चाय बेचने का है। वो 27 साल से चय बेच रहे हैं। जीवर्धन चौहान चाय बेचने की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं।

Election गुपचुप वाली को भी दिया टिकट

भाजपा ने चाय वाले को ही नहीं गुपचुप वाली को भी निकाय चुनाव मे टिकट दिया है। पार्टी ने अकलतरा के वार्ड क्रमांक 11 से संतोषी कैवर्त्य को प्रत्‍याशी बनाया है। संतोषी कैवर्त्य गुपचुप बेचती हैं। यह बात भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से संतोषी कैवर्त्य का वीडियो पोस्‍ट करके जानकारी दी है।

Election निकाय चुनाव के रण में पूर्व सांसद और विधायक

छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वालों में पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी शमिल हैं। भाजपा ने राजनांदगांव नगर निगम से मधुसूदन यादव को महापौर प्रत्‍याशी बनाया है। यादव पहले सांसद और महापौर रह चुके हैं।

इसी तरह महासमुंद पालिक अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी डॉ. विमल चोपड़ा पहले विधायक रह चुके हैं। भाजपा से बागी होकर उन्‍होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसी तरह कांग्रेस ने चिरमिरी नगर निगम से डॉ. विनय जायसवाल को महापौर प्रत्‍याशी घोषित किया है। डॉ. जायसवाल 2018 में मनेंद्रगढ़ सीट से विधायक चुने गए थे।

Election रायगढ़ नगर निगम ने दर्ज किया है इतिहास

बता दें कि रायगढ़ नगर निगम ने छत्‍तीसगढ़ ही नहीं देश में भी एक इतिहास बनाया है। 2014-15 के निकाय चुनाव में रायगढ़ में मधु किन्‍नर ने महापौर का चुनाव जीता था। मधु किन्‍नर ने निर्दलीय प्रत्‍याशी के रुप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

मधु किन्‍नर छत्‍तीसगढ़ की पहली और देश की तीसरी किन्‍नर महापौर बनीं। मधु से पहले आशा देवी देश की पहली किन्‍नर महापौर बनीं थी। आशा देवी उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर नगर निगम की 2001 में महापौर चुनी गई थीं। वहीं सतना नगर निगम की 2009 में महापौर चुनी गई कमला बुआ देश की दूसरी किन्‍नर महापौर थीं।

यह भी पढ़िए छत्‍तीसगढ़ में पर्यटकों का नया डेस्‍टिनेशन, जानिए- शिशुपाल पर्वत में क्‍या है खास, कैसे पहुंच सकते हैं वहां

Back to top button