भारत

Incom tax Raid छत्‍तीसगढ़ में आयकर का छापा: दो बड़े कारोबारियों अलग-अलग शहरों में स्थित ठिकानों पर चल रही है जांच

Incom tax Raid बिलासपुर।  छत्‍तीसगढ़ में आयकर विभाग ने छापा मार कार्यवाही की है। आयकर विभाग का यह छापा दो बड़े कारोबारियों के अलग-अलग शहरों में चल रही है। छापा गुरुवार से शुरू हुआ है, जो आज भी जारी है।

बिलासपुर और जांजगीर में रेड

आयकर विभाग ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में छापा मारा है। आयकर विभाग के निशाने पर कोयला कारोबारी हैं। कारोबारियों के कार्यालय, फैक्‍ट्री के साथ ही घर व अन्‍य संबंधि स्‍थानों पर जांच चल रही है।

इन कारोबारियों के यहां छापा

आयकर की टीम ने बिलासपुर में फिल ग्रुप के दबिश दी है। वहीं एक और कोल कारोबारी के ठिकाने पर आईटी ने दबिश दी है। टीम कारोबारी गिरधारी अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल के घर पर तमाम दस्तावेजों की जांच कर रही है। चार गाड़ियों से टीम रामा वर्ल्ड स्थित घर पर छापामार कार्रवाई कर रही है। जबकि जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में आईटी टीम ने छापा मारा है।

चकमा देने गाड़ी पर लिखा SIR

आयकर की टीमें जिन गाड़ि‍यों से छापा मारने पहुंची उन पर एसआईआर लिखा है। आयकर की टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास में जांच और दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।

अब तक की जांच

शुरुआती जांच में सामने आया है कि, कोल वॉशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग के साथ टैक्स में हेराफेरी की जा रही थी। कारोबारी टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। कारोबार से होने वाली आय की तुलना में कम टैक्स भुगतान किए जाने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button