Chhattisgarh

Weather Reort  छत्‍तीसगढ़ में ठंड की वापसी, जानिए- नए साल के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम  

Weather Reort रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नए साल का पहला दिन सर्द रहने की उम्‍मीद है। प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों के न्‍यूनतम तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। इससे रात में ठंड थोड़ी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्‍क बना रहेगा। इससे तापमान में कमी आ सकती है।

इधर, छत्‍तीसगढ़ के कुछ हिस्‍सों में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को सरगुजा संभाग के भरतपुर में दो सेमी बारिश हुई है। सरगुजा संभाग के साथ ही बिलासपुर संभाग के भी कई स्‍थानों पर सोमवार को बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज से बारिश का दौर थम जाएगा। आसमान भी साफ रहने की उम्‍मीद है। बारिश के बाद बन रही इन परिस्थितियों में ठंड बढ़ेगा।

Raipur Weather Reort मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। वहीं, रायपुर में आसमान साफ रहने की उम्‍मीद की जा रही है। इससे तापमान में कमी आ सकती है।

Weather Reort प्रदेश के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों का तापमान अभी सामान्‍य से ज्‍यादा चल रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे अंतर कम होने की उम्‍मीद की जा रही है। दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर का न्‍यूनतम तापमान 18.1 डिग्री रहा, जो सामान्‍य से 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहां का अधिकतम तापमान भी सामान्‍य से 2.1 डिग्री अधिक 30.2 रिकार्ड किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान 28.9 और न्‍यूनतम तापमान 18.7 रिकार्ड किया गया। यहां का न्‍यूनतम तापमान करीब 6 और अधिकतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। माना का अधिकतम तापमान 29 और न्‍यूनतम तापमान 16.8 रिकार्ड किया गया।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.2 और न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.6 और न्‍यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26 और न्‍यूनतम तापमान 13.6 रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.2 और न्‍यूनतम तापमान 17.6 रिकार्ड किया गया। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 29 और न्‍यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पावर कंपनी में प्रमोशन पर घमासान, तीनों MD से मिलकर महासंघ ने जताया रोष

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button