शिक्षा

CSVTU छत्‍तीसगढ़ की इस यूनिवर्सिटी के लिए कुलपति की तलाश, AIIMS के डॉयरेक्‍टर को मिली…  

CSVTU  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी तकनीकी यूनिवर्सिटी स्‍वामी विवेकानंद तकनीकी विश्‍वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के लिए स्‍थायी कुलपति की तलाश तेज हो गई है। यूनिवर्सिटी के नए कुलपति का नाम फाइनल करने के लिए रायपुर एम्‍स के डॉयरेक्‍टर की अध्‍यक्षता में तीन सदस्‍यीय कमेटी बनाई गई है। इस संबंध में राजभवन से जारी आदेश के अनुसार इस समिति को छह सप्‍ताह के भीतर कुलपति के योग्‍य तीन नामों का पैनल राज्‍यपाल को सौंपना है।

समिति में पूर्व सीएस और एम्‍स के डॉक्‍टर

सीएसवीटीयू के कुलपति का नाम तय करने एम्‍स रायपुर के डॉयरेक्‍टर प्रोफेसर अशोक पुराणिक की अध्‍यक्षता में बनी इस समिति में राज्‍य के पूर्व मुख्‍य सचिव सुयोग्‍य कुमार (एसके) मिश्रा को सदस्‍य बना गया है। समिति में डॉ. रेनू राजगुरु  को भी सदस्‍य के रुप में शामिल किया गया है। डॉ. राजगुरु एम्‍स रायपुर में ईएनटी विभाग की एचओडी हैं।

CSVTU  अक्‍टूबर से रविवि के कुलपति संभाल रहें हैं कुर्सी

सीएसवीटीयू में प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्‍ला अभी कुलपति हैं। प्रो. शुक्‍ला रविशंकर यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। बता दें कि सीएसवीटीयू के कुलपति रहे प्रोफेसर मुकेश कुमार वर्मा का कार्यकाल पिछले साल अक्‍टूबर में समाप्‍त होने के बाद प्रो. शुक्‍ला को रविवि के साथ सीएसवीटीयू की भी जिम्‍मेदारी दी गई है।  

कुलपति के पद के लिए किया है 64 लोगों ने आवेदन

सीएसवीटीयू के कुलपति के पद के लिए पहले एक बार आवेदन बुलाए जा चुके हैं। इसमें कुल 64 लोगों ने आवेदन किया था। राजभवन ने कुलपति के लिए नामों का पैनल सुझाने के लिए गोवाहाटी एम्‍स के डॉयरेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समिति का गठन किया था, लेकिन वह समिति निर्धारित समय में नाम नहीं सुझा पाई और उसका कार्यकाल खत्‍म हो गया। इसी वजह से अब नई समिति बनाई गई है।

CSVTU कुलपति के लिए इन नामों की चर्चा

तकनीकी विश्‍वविद्यालय के कुलपति के लिए जो नाम चर्चा में हैं उनमें शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर के प्राचार्य डॉ. एके दुबे, इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य बीएस चावला, रायपुर एनआईटी के डॉ. समीर वाजपेयी, डॉ. आरएन खरे और डॉ. सूर्यप्रताप शुक्ला प्रमुख रुप से शामिल हैं।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button