Chhattisgarh

Weather Report मौसम शुष्‍क लेकिन आज से रात में बढ़ेगा तापमान, जानिए- छत्‍तीसगढ़ के मौसम का पूरा हाल

Weather Report रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में आज से फिर बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे रात में ठंड में कमी आएगी। बुधवार के बाद फिर रात में थोड़ी ठंड बढ़ सकती है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्‍य में अगले तीन दिनों में न्‍यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की उम्‍मीद है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्‍क बना रह सकता है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्‍यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया। वहां का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सबसे कम न्‍यूनतम तापमान बलरामपुर में 5.4 रिकार्ड किया गया।

Weather Report  छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

बीते चौबीस घंटो में राज्‍य के तापमान में मामूली अंतर आया है। कहीं- कहीं न्‍यूनतम तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। छत्‍तीसगढ़ के सबसे सर्द क्षेत्र में शामिल अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्‍य से करीब 5 डिग्री अधिक है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 6.2 रहा जो सामान्‍य से करीब ढाई डिग्री सेल्सियस कम है।

बिलासपुर संभाग में तापमान की स्थिति

बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 2 डिग्री अधिक 28.8 रिकार्ड किया गया, जबकि वहां का न्‍यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो लगभग सामान्‍य है। बिलसपुर संभाग के ही पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहां का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 3 डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Weather Report  रायपुर में तापमान की स्थिति

रायपुर का अधिकतम तापमान 29.7 रहा, जो सामान्‍य से ढाई डिग्री अधिक है। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो लगभग सामान्‍य है। रायपुर के माना एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा जो सामान्‍य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

दुर्ग में शीतलहर की स्थिति

दुर्ग में बीते तीन दिनों से रात में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहां का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30 और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Weather Report  बस्‍तर में तापमान की स्थिति

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्‍य से 2.6 डिग्री अधिक है। इसी तरह वहां का न्‍यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्‍य से 1.9 डिग्री अधिक है।

पत्रकार के हत्‍या का आरोपी भाजपाई या कांग्रेसी, जानिए- कौन है सुरेश चंद्राकर

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button