ChhattisgarhPower Sector

CSPDCL बिजली कंपनी में घूसखोरी: जेई और एई के साथ सहायक ग्रेड-1 को ACB ने किया गिरफ्तार

CSPDCL रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी बिजली कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर (JE)  और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी ने दोनों इंजीनियरों के साथ ही उनके एक सहयोगी सहायक ग्रेड-1 को भी गिरफ्तार किया है।

मामला जांजगीर चांपा जिला का

रिश्वतखोरी का यह मामला जांजगीर-चांपा जिले में पकड़ में आया है। एसीबी की टीम ने बिजली वितरण कंपनी सीएसपीडीसीएल के जूनियर इंजीनियर JE,  असिस्टेंट इंजीनियर AE और सहायक ग्रेड-1 को 35 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है।

ट्रांसफार्मर के लिए रिश्वत की मांग

एसीबी के अफसरों ने बताया कि तीनों रिश्वत पर  ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी और तीनों फंस गए।

बिलासपुर एसीबी में शिकायत

बिजली इंजीनियरों की एसीबी से शिकायत करने वाले प्रार्थी का नाम प्रदीप कुमार यादव। एसीबी से की गई शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट लगा रहे हैं। वहां ट्रांसफार्मर व मीटर लगाने के लिए उन्होंने सीएसपीडीसीएल CSPDCL में आवेदन किया था।  इसके बाद कंपनी की तरफ से उन्हें डिमांड नोट जारी किया गया, जिसे उन्होंने जमा कर दिया। इसके बाद काम करने की बजाय बिजली इंजीनियर उन्हें घुमाने लगे।

35 हजार रुपए की मांग

पीड़ित के अनुसार  काम नहीं होने पर उन्होंने बिजली कंपनी के सहायक अभियंता विजय नोर्गे और उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला के साथ ही सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर से संपर्क किया। तीनों ने ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए 35 हजार रिश्वत की मांग की।

सत्यापन के बाद हुई कार्यवाही

एसीबी के अफसरों ने बताया कि शिकायत का सत्यापन किया गया, मामला सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रेप की कार्यवाही की गई। इस मामले में आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button