Chhattisgarhप्रमुख खबरें

Ganesh Shanker गणेश शंकर मिश्रा ने छूआ मुख्‍यमंत्री का पैर, सिर पर रखा, असहज मुख्‍यमंत्री लगे हंसने  

Ganesh Shanker रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने आज नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान गणेश शंकर मिश्रा के विशेष आग्रह पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा और केदार कश्‍यप समेत अन्‍य विशिष्‍ठ लोग मौजूद थे।

असहज हुए मुख्‍यमंत्री

पदभार ग्रणह समारोह का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण चल रहा था, इस दौरान ऐसा कुछ हुआ कि मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय असहज हो गए। इस दौरान वे अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए।

जानिए क्‍या हुआ पदभार ग्रहण के दौरान

कार्यक्रम के दौरान गणेश शंकर मिश्रा ने फाइल पर हस्‍ताक्षर करने के बाद उसे मुख्‍यमंत्री को सौंपा और उनके पैर छूने के लिए हाथ बढ़ाया। इस पर मुख्‍यमंत्री ने उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गणेश शंकर मिश्रा ने मुख्‍यमंत्री का हाथ पकड़कर अपने सिर पर रख लिया। इससे मुख्‍यमंत्री थोड़े असहज हो और अपना हाथ जल्‍दी से हटाते हुए हंसने लगे।

मुख्‍यमंत्री हैं आयोग के अध्‍यक्ष

बता दें कि मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय राज्‍य नीति आयोग के पदेन अध्‍यक्ष हैं। सरकार ने हाल ही में गणेश शंकर मिश्रा को आयोग का उपाध्‍यक्ष बनाया है। इससे पहले अमिताभ जैन आयोग के उपाध्‍क्ष की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। मुख्‍य सचिव के पद से सेवानिवृत्‍त होने के बाद आयोग में उपाध्‍यक्ष का पद रिक्‍त हो गया था।

गणेश शंकर मिश्रा ने बताया मेरी जिद्द पर आए हैं सीएम

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि यह मेरी हठ (जिद्द) था कि जब तक मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय नहीं आएंगे, मैं पदभार ग्रहण नहीं करुंगा। उन्‍होंने कहा कि हमें उम्‍मीद है कि इसी तरह भविष्‍य में भी मुख्‍यमंत्री जी का समय- समय पर मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

जानिए- कौन हैं गणेश शंकर मिश्रा

नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष बनाए गए गणेश शंकर मिश्रा छत्‍तीसगढ़ के सेवानिवृत्‍त आईएएस हैं। उन्‍होंने अविभाजित मध्‍य प्रदेश में राज्‍य प्रशासनिक सेवा ज्‍वाइन किया था। प्रमोट होकर वे आईएएस बने। रिटायरमेंट के बाद 2021 में उन्‍होंने भाजपा ज्‍वाइन कर लिया था।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button