कर्मचारी हलचल

CSPHCL: पावर कंपनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

CSPHCL: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज डंगनिया रायपुर स्थित औषधालय में आज निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक (उत्पादन) एस.के.कटियार के मुख्य आतिथ्य में जांच शिविर का शुभारम्भ हुआ।

इस अवसर पर कटियार ने इस शिविर के लिए औषधालय की टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही अधिक से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को जांच शिविर का लाभ उठाने का आव्हान किया।

शिविर में 104 लोगों ने आंखों की जांच कराई। जांच शिविर में डॉक्‍टर द्वारा मरीजों को साल में एक बार आंखों की जांच कराने की सलाह दी गई। पावर कंपनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एल.पंचारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. निलेश सिंह और डॉ. श्वेता जैन के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुआ।

CSPHCL: मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंचारी ने बताया कि पावर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को केशलेश स्वास्थ योजना के तहत नेत्र संबंधित सेवाओं का लाभ मिल रहा हैं।

मोतियाबिंद, रेटिना, कार्निया, चश्में एवं दवाईयों की सुविधा को सीजीएचएस रेट पर प्राप्त किया जा सकता है। पावर कंपनी द्वारा आयोजित आज के शिविर में अधिकारी-कर्मचारी, पेंशनर, बच्चें एवं आश्रितजन लाभान्वित हुए।

सरकारी छुट्टियों की घोषणा, देखिए..2025 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

शिविर में 104 लोगों ने आंखों की जांच कराई। जांच शिविर में डॉक्‍टर द्वारा मरीजों को साल में एक बार आंखों की जांच कराने की सलाह दी गई। पावर कंपनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एल.पंचारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. निलेश सिंह और डॉ. श्वेता जैन के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुआ।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button