Power Sector

CSPTCL का एक और 132 केवी का उपकेंद्र हुआ ऊर्जीकृत: एमडी बोले- पारेषण नेटवर्क को किया जा रहा है मजूबत

CSPTCL  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की तरफ से लगातार और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में पारेषण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सौ करोड़ रूपए की लागत से लिटिया सेमरिया (धमधा) में 132 केवी के नए उपकेंद्र का निर्माण किया गया है, जिसकी कुल क्षमता 160 MVA है।

योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है काम

इस उपकेंद्र का ऊर्जीकृतकरण ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर किया।

इस अवसर पर एमडी राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश में पारेषण नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य किए जा रहे हैं।

CSPTCL

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक संजय पटेल, एस. सलेट,  मुख्य अभियंता सर्वश्री एएम. परियल,  अब्राहम वर्गीज, प्रसन्ना गोसावी, एडिशनल सीई पीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता  शंकेश्वर कंवर, आरके मिश्रा, पीके गढ़ेवाल राजेश तिवारी, राजेंद्र कुमार मिश्रा, एसके भुआर्य, कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र भारती, छगन शर्मा, डी.के. साहू, बरखा दुबे, एस. सिन्नी, सिद्धार्थ भावसार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

CSPTCL

150 गावों के बिजली उपभोक्‍ता भी पहुंचे

इस क्षमता विस्तार से दुर्ग और धमधा विकासखंड के 150 से अधिक गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। लिटिया–सेमरिया उपकेंद्र में 132/33 केवी के स्तर पर 40-40 एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए हैं। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 100 करोड़ रुपए है। इस उपकेंद्र से 33 केवी के 6 फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

इस उपलब्धि से दुर्ग जिले के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button