कर्मचारी हलचल

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर और निजी सचिवों की नई ग्रेडेशन लिस्ट जारी, 15 दिनों में मंगाए गए दावे-आपत्ति

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय के विभिन्न संवर्गों के लिए 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में अनंतिम पदक्रम सूची (Provisional Gradation List) प्रकाशित कर दी है । इस सूची के साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोपों का सामना कर रहे कर्मचारियों पर विभाग की कड़ी नजर है।

पुरुषोत्तम कोष्टा की वरिष्ठता पर पेंच

इस सूची के प्रकाशन के साथ एक महत्वपूर्ण तकनीकी नोट भी जारी किया गया है। निज सहायक (Personal Assistant) के पद पर कार्यरत श्री पुरुषोत्तम कोष्टा का नाम फिलहाल वरिष्ठता सूची में शामिल नहीं किया गया है

दस्तावेजों के अनुसार, श्री कोष्टा की वर्ष 2003 में स्टेनो टाइपिस्ट से निज सहायक के पद पर तदर्थ पदोन्नति हुई थी । हालांकि, उनके विरुद्ध फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने की जांच चल रही है । यह मामला वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ में लंबित है । विभाग ने साफ किया है कि न्यायालय के निर्णय और छानबीन समिति के निर्देश के बाद ही उनकी वरिष्ठता का निर्धारण किया जाएगा

इन संवर्गों की सूची हुई जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश (क्रमांक ESTB-107(3)/47/2025-GAD-8) के तहत इन पदों की सूची अपडेट की गई है:

  • वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर: स्वीकृत 6 पदों पर अधिकारी पदस्थ हैं ।
  • स्टाफ ऑफिसर: कुल 12 पदों के लिए सूची जारी ।
  • निज सचिव: 30 स्वीकृत पदों में से 28 भरे हुए हैं ।
  • निज सहायक: 27 स्वीकृत पदों के मुकाबले 22 अधिकारी कार्यरत हैं ।
  • शीघ्रलेखक एवं स्टेनो टायपिस्ट: इनके पदों की भी स्थिति स्पष्ट की गई है ।

दावे-आपत्ति की प्रक्रिया

अवर सचिव मनराखन भूआर्य ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अपने नाम, वरिष्ठता क्रमांक या अन्य विवरण (जैसे जन्मतिथि, गृह जिला या जाति) में कोई विसंगति नजर आती है, तो वे 15 दिनों के भीतर अपना अभ्यावेदन विभाग को सौंप सकते हैं । निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं होगा और अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी

अधिकारी इस सूची का विस्तृत अवलोकन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://gad.cg.gov.in/ पर कर सकते हैं

यह भी पढ़ें- रायपुर RTO में ACB का बड़ा एक्शन: 14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया क्लर्क, गाड़ी ट्रांसफर के लिए मांगी थी घूस

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button