Chhattisgarh

Weather छत्‍तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट: आंधी, बारिश के साथ बिजली और ओला गिरने की चेतावनी

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आंधी, बारिश के साथ बिजली गिरने और ओले पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। यह चेतावनी पूरे प्रदेश के लिए है। इस दौरान राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम में यह बदलाव अलग- अलग सिस्‍टम की वजह से आया है।

मौसम में बदलाव के कारण

मार्च की शुरुआत में प्रदेश में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था, लेकिन पिछले सप्‍ताह से मौसम बदल गया है। मौसम में यह बदलाव लगातार बन रहे सिस्‍टम की वजह से आया है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्‍य प्रदेश के ऊपर दो सिस्‍टम सक्रिय है। एक चक्रवात बना हुआ है और दूसरा उसी चक्रवात के ऊपर द्रोणिका बनी हुई है जो विदर्भ से होते हुए मराठवाड़ा तक है।

चक्रवात और द्रोणिक का असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा में बने इन सिस्‍टमों की वजह से समुद्र की तरफ से नम हवा आ रही है जो स्‍तह की गर्मी के साथ मिलकर मौसम को प्रभावित कर रही है।

तेज हवा के साथ हल्‍की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्‍य में तेज हवा के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना जताई है। हवा की गति 30 से 40 किलो मीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना है।

तापमान में आई कमी

मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान और गर्मी पर पड़ा है। प्रदेश के कई स्‍थानों के तापमान में छह से सात डिग्री तक की कमी आई है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। प्रदेश में ज्‍यादा तापमान 36.4 दुर्ग का रिकार्ड किया गया।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर 33.9 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर 35.0 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रारोड 33.6 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर 33.4 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर 32.2 डिग्री सेल्सियस

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button