
EOW Raid रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेष्ण ब्यूरो (EoW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के छापे की बड़ी खबर आ रही है। ईओडब्ल्यू- एसीबी ने राज्य के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में 20 स्थानों पर छापा मार कार्रवाई कर रही है।
बुधवार को तड़के पहुंची ईओडब्ल्यू की टीमें
अफसरों के अनुसार ईओडब्ल्यू- एसीबी की टीमें योजनाबद्ध तरीके से छापा वाले सभी स्थानों पर तड़के एक साथ पहुंची। अलग-अलग जिलों और शहरों में चल रही इस कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू- एसीबी लगभग एक ही समय पर सभी स्थानों पर पहुंची।
EOW Raid इन स्थानों पर चल रही है छापा की कार्रवाई
ईओडब्ल्यू- एसीबी के छापे की कार्रवाई राजधानी रायपुर के साथ बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर, महासमुंद और गरियाबंद समेत अन्य जिलों में चल रही है। अफसरों के अनुसार कुछ और शहरों में भी छापे की कार्रवाई चल रही है।
पदोन्नति परीक्षा में भ्रष्टाचार का मामला
सूत्रों के अनुसार छापे की कार्रवाई पदोन्नति में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू- एसीबी को पटवारी से आरआई पदोन्नति परीक्षा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि के बाद आज छापे की कार्रवाई की जा रही है।







