भारत

RUHAIL RANJAN बिहार विधानसभा चुनाव में छत्‍तीसगढ़ बिजली बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष के पुत्र ने भी दर्ज की जीत, बने विधायक

RUHAIL RANJAN रायपुर। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 में सत्‍तारुढ़ एनडीए गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा को 89 और जनता दल यू को 85 सीट के साथ एनडीए गठबंधन 202 सीट मिली हैं। बिहार में जीत दर्ज करने वालों में छत्‍तीसगढ़ बिजली बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष का पुत्र भी शामिल है।

बिहार के इस विधायक का छत्‍तीसगढ़ कनेक्‍शन

बिहार के एक नवनिर्वाचित विधायक का छत्‍तीसगढ़ कनेक्‍शन सामने आया है। ये विधायक हैं रुहेल रंजन । रुहेल रंजन जदयू की टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ें हैं और बड़ी जीत दर्ज की है। रुहेल रंजन इस्‍लामपुर सीट से जीते हैं।

32 हजार से ज्‍यादा वोट के अंतर से दर्ज की जीत

रुहेल रंजन ने 32 हजार वोट से ज्‍यादा के अंतर से जीत दर्ज की है। इस्‍लामपुर सीट कुल 13 प्रत्‍याशी मैदान में थे। इस सीट पर जदयू के RUHAIL RANJAN  का सीधा मुकाबला आरजेडी के राकेश कुमार रोशन से था। 14 नवंबर को हुई मतगणना में रुहेल रंजन को 100487 वोट प्राप्‍त किए, उनका वोट शेयर लगभग 56 प्रतिशत रहा। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार को 68248 वोट मिले।

रुहेल रंजन का छत्‍तीसगढ़ कनेक्‍शन

इस्‍लामपुर विधायक रुहेल रंजन छत्‍तीसगढ़ विद्युत बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष स्‍व. राजीव रंजन के पुत्र हैं। बताते चलें कि राजीव रंजन भी इस्‍लामपुर सीट से एक बार विधायक रह चुके हैं। करीब सालभर पहले उनका स्‍वर्गवास हो गया।

पहली बार चुने गए विधायक

रुहेल रंजन पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्‍हें मुख्‍यमंत्री का करीबी माना जाता है। रुहेल रंजन ने झारखंड के रांची स्थित बीआईटी मेसरा से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक (B.Tech) किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कैलिफोर्निया की सैन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी से वित्त में एमबीए (MBA) और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एडवांस्ड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। ऐसे में उन्‍हें मंत्री पद का दावेदार भी माना जा रहा है।  

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button