कर्मचारी हलचल

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन

Bijli रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनियों के अध्‍यक्ष डॉ. रोहित यादव को कोरबा आने का न्‍योता मिला है। यह न्‍योता कंपनी के कर्मचारी संगठन्‍ की तरफ से दिया गया है। कोरबा में कर्मचारी संगठन का बड़ा कार्यक्रम प्रस्‍तावित है।

पेंशनर्स एसोसिएशन ने दिया न्‍योता

बिजली कंपनियों के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव को छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ने यह न्‍योता दिया है। एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर नायक ने बताया कि कोरबा में एसोसिएशन का एक अगस्‍त को स्‍थापना दिवस व वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया है। इसी कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. रोहित यादव को बतौर मुख्‍य अतिथि आमंत्रित किया गया है।

एसोसिएशन का 24वां स्‍थापना दिवस

एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुधीर नायक ने बताया कि एक अगस्‍त को 24वां स्‍थापना दिवस मनाया जाएगा। चेयरमैन डॉ. रोहित यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने के संबंध में जल्‍द ही सूचना देने का आश्‍वासन दिया है। चेयरमैन डॉ. रोहित यादव से मुलाकात के लिए पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में हरिश्चंद्र निषाद, सुधीर नायक, और इंजीनियर टीआर केवट शामिल थे।

आमसभा के साथ नई कार्यकारिणी का होगा गठन

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के स्‍थापना दिवस के मौके पर एक अगस्‍त को कोरबा के जूनियर क्‍लब में आमसभा होगी। इसमें पेंशनर्स से जुड़े विभिन्‍न विषयों पर चर्चा के साथ ही एसोसिएशन की प्रदेश और जिलों की नई कार्यकारिणी का भी गठन होगा। इस बार कार्यकारिणी के सदस्‍यों की संख्‍या बढ़ाने की तैयारी है। इस बार कुल 51 पदों के लिए चुनाव होगा।

साथियों का करेंगे सम्‍मान

एसोसिएशन के स्‍थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पेंशनर्स से जुड़े विभिन्‍न विषयों पर चर्चा और संगठन चुनाव चुनाव होगा। एसोसिएशन की तरफ हाल ही में 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले साथियों का सम्‍मान भी किय जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार यह परंपरा पिछले कई सालों से चली आ रही है।  

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button