व्यापारसोशल वायरल

Hormuz  जानिए- क्‍या है होर्मुज ? और कहां है होर्मुज?, क्‍यों वहां से निकलने के लिए पेट्रोलियम और एलपीजी     

Hormuz न्‍यूज डेस्‍क। इजराइल- अमेरिका और इरान के बीच युद्ध के बीच होर्मुज जिसे होर्मुज जलडमरूमध्य भी कहा जाता है,  दुनियाभर में चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है, क्‍योंकि लगभग आधी दुनिया को ईंधन की आपूर्ति इसी होर्मुज के रास्‍ते से होती है। यह सबसे महत्‍वपूर्ण समुद्री जलमार्ग है।

जानिए कहां है होर्मुज

यह संकरा जगमार्ग  तीन समुद्री मार्गों को जोड़ता है। इसी वजह से यह समुद्री यातायात में बहुत महत्‍वपूर्ण है।

Hormuz की चौड़ाई

Strait of Hormuz होर्मुज की चौड़ाई महज 30 से 50 किलोमीटर है। इसी वजह से सुरक्षा की दृष्टि से यह महत्‍वपूर्ण हो जाता है। संकरा होने के कारण इस क्षेत्र पर कंट्रोल आसान हो जाता है।

होर्मुज किन- किन समुद्रों को जोड़ता है

Strait of Hormuz होर्मुज जिन तीन समुद्रों को जोड़ता है उनमें अरब सागर और फारस की खाड़ी के साथ ओमान की खाड़ी को जोड़ता है।

इन तीन देशों की सीमा पर है होर्मुज

यह जलडमरु तीन देशों की सीमा पर है। इसमें ईरान और संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के साथ ओमान की सीमा से लगा हुआ है। यह सउदी अरब, ईरान, कुवैत और यूएई के लिए एक मात्र समुद्री रास्‍ता है।

दुनिया को 20 प्रतिशत एलएनजी और सल्‍फर का रास्‍ता

यह जल मार्ग दुनियाभर में 20 प्रतिशत एलएनजी Liquefied Natural Gas और सल्‍फर की सप्‍लाई का प्रमुख रास्‍ता है। सल्‍फर का उपयोग उर्वरक के उत्‍पादन में होता है।

इस वजह से बढ़ी हुई है चिंता

दुनिया भर के अधिकांश देशों को ईंधन की आपूर्ति इसी रास्‍ते से होती है। युद्ध की वजह से वहां खतरा बढ़ गया है। वहीं, हमलों से नाराज इरान ने इस रास्‍ते को बंद कर दिया था। हालांकि अब ईरान ने कुछ देशों की जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति दे दी है।

युद्ध लंबा चला तो क्‍या होगा

जानकारों के अनुसार यदि युद्ध लंबा चला और इरान ने वहां से जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं दी तो दुनियाभर में ईंधन का संकट उत्‍पन्‍न हो सकता है। कई देशों में इसका असर दिखने भी लगा है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button