Chhattisgarh

Cabinet विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक 11 को: लगातार दूसरे सप्‍ताह होने जा रही है बैठक, इन विषयों पर हो सकती है चर्चा

Cabinet रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में 11 फरवरी को राज्‍य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में सरकार कुछ महत्‍वपूर्ण निर्णय ले सकती है। जानिए- 11 फरवरी को प्रस्‍तावित बैठक में सरकार किन विषयों पर चर्चा कर सकती है।

लगातार दूसरे सप्‍ताह बैठक

कैबिनेट की 11 फरवरी को प्रस्‍तावित कैबिनेट की बैठक के संभावित एजेंडा से जानने से पहले बता दें कि यह सप्‍ताहभर में कैबिनेट की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 4 फरवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी।

इन विषयों पर हो सकती है चर्चा

11 फरवरी की बैठक का एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं हुआ, लेकिन माना जा रहा है कि बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी को लेकर चर्चा हो सकती है। सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। इसके साथ कुछ विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

Cabinet की पिछली बैठक में क्‍या हुआ

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट की पिछली बैठक 4 फरवरी को हुई थी। इमसें कैबिनेट ने राज्‍य के 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्‍स टास्‍क फोर्स के गठन का निर्णय लिया गया था।

इसके साथ ही सरकार ने पुलिस मुख्‍यालय में स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी के लिए 44 नए पदों को मंजूरी दी है। यह ग्रुप पीएचक्‍यू में बनाया जाएगा।

कैबिनेट ने इसके साथ ही हाउसिंग बोर्ड और रायपुर विकास प्राधिकरण की 35 कॉलोनियों को नगर निगमों को सौंपने का फैसला किया गया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button