सोशल मीडिया

 Today’s Weather: छत्‍तीसगढ़ का मौसम, पहाड़ से मैदान तक शीतलहर, पड़ रही कड़ाके की ठंड   

Today’s Weather: रायपुर। उत्‍तर से आ रही ठंडी हवा ने मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। छत्‍तीसगढ़ के कई स्‍थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग के साथ ही अब राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में भी शीत लहर की स्थिति बनने लगी है।

Today’s Chhattisgarh Weather Report: जानिए..छत्‍तीसगढ़ में कहां- कहां है शीत लहर की स्थिति

छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कई स्‍थानों के रात के तापमान में काफी कमी आ गई है। इससे रात में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। इसी तरह दुर्ग संभाग में भी अच्‍छी ठंड पड़ रहा है। दुर्ग शहर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 4 डिग्री नीचे चला गया है। अभी बस्‍तर संभाग में ठंडी हवा का असर उतना नहीं दिख रहा है।

Today’s Raipur Weather Report: दुर्ग के दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर

दुर्ग के अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में करीब 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। यानी दिन में ठंड गायब है, लेकिन रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दुर्ग का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब बना हुआ है, जो सामान्‍य से थोड़ा ज्‍यादा है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 4 डिग्री कम है।

राजधानीर रायपुर के तापमान में भी लगातार कमी आ रही है। यहां दिन और रात दोनों ही समय का तापमान सामान्‍य से थोड़ा नीचे चल रहा है। आज ही रायपुर का मौसम साफ रहने और तापमान में थोड़ी और कमी आने का अनुमान है।

राज्‍य के प्रमुख स्‍थानों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतमन्‍यूनतम
रायपुर29.2-0.816.2-0.3
माना27.8-2.015.6-1.1
बिलासपुर28.0-2.015.4-1.2
पेंड्रारोड26.2-0.911.4-2.8
अंबिकापुर26.00.68.6-4.7
जगदलपुर28.6-0.612.5-2.7
दुर्ग30.20.313.4-2.7
राजनांदगांव28 14.5 

यह भी जानिए- सरकारी छुट्टियों की घोषणा, देखिए..2025 में कब-कब रहेगा सरकारी अवकाश

Back to top button