Power Sector

Republic Day 2026  पावर कंपनी में भी बायोमैट्रिक अटेंटेंस: चेयरमेन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पढ़ि‍ए-  डॉ. रोहित यादव ने और क्‍या कहा

Republic Day 2026 रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज मुख्यालय, डंगनिया परिसर के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन और जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा मार्च-पास्ट परेड की सलामी ली।

ई ऑफिस को बताया कारगर

समारोह में पावर कंपनियों के प्रबंध निदेशकगण एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला और भीमसिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. यादव अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले दिनों हमने तीनों कंपनियों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए जो नए पैमाने बनाए थे, नए लक्ष्य रखे थे। उन्हें बहुत हद तक पूरा करने में हम सफल हुए हैं। हमने ‘‘ई-ऑफिस‘‘ को कारगर ढंग से शुरू और संचालित कर लिया है।

मुख्‍यालय में अब बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस

मुख्यालय स्तर पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम  शुरू कर लिया गया है, जिसे क्रमशः अन्य कार्यालयों में भी लागू किया जायेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भी दो महत्वपूर्ण नवाचार किये गये है। कोरबा जिले के ग्राम गुडरूमुड़ा में विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ सोलर रूफटॉप संयंत्र भी निःशुल्क दिए गये है। हमारा यह पायलट प्रोजेक्ट देश में अग्रणी है। इसी तरह रायपुर में ही फ्लैट में रहने वाले लोगों के लिए वर्चुअल नेट मीटरिंग का सफल प्रयोग किया गया है जिसकी चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।

परेड की ली सलामी

अध्यक्ष डॉ. यादव ने सुरक्षा अमले का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। उनके साथ ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) ए. एम. परियल तथा सतर्कता एवं सुरक्षा विभाग के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर ए. श्रीनिवास राव भी शामिल रहे।

परेड के साथ बैंड

सुरक्षा विभाग के सुरक्षा निरीक्षक प्रभुशरण सिंह, मुख्य सुरक्षा सैनिक तीजू नेताम, सुरक्षा सैनिक सुशील कुमार, निजी सुरक्षा सुपरवाइजर राजेश फेक्कर, योगेश साहू और बैंड दल के सुरक्षा उपनिरीक्षक ताराचंद बेन ने परेड की प्रस्तुति दी। इसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। इसमें गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।  समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button