कर्मचारी हलचल

Pensioners Forum  छत्‍तीसगढ़ में पेंशनर्स फोरम का गठन: जानिए.. कौन- कौन बनाए गए पदाधिकारी…

Pensioners Forum  रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा और उनके सतत योगदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पेंशनर्स फोरम का गठन किया है। इस अवसर पर फेडरेशन ने प्रेरणादायक नारा दिया – “सेवा के साथ भी, सेवा के बाद भी”, जो संगठन के समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।

Pensioners Forum  जानिए.. कौन बना पेंशनर्स फोरम का संयोजक

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, प्रवक्ता जीआर चंद्रा और चंद्रशेखर तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीपी शर्मा को  पेंशनर्स फोरम का संयोजक नियुक्त किया है। भूपेंद्र पांडे और डॉ केएल तांडेकर को महासचिव, चेतन भारती, प्रदीप वर्मा और आरके रिछारिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही 33 जिलों में संयोजक भी नियुक्त किया गया है।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव, ज्ञान और सेवा भावना राज्य के विकास में अनमोल योगदान दे सकती है। पेंशनर्स फोरम के माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकरण, सामाजिक सहभागिता और सम्मानजनक जीवन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Pensioners Forum  फोरम के गठन के साथ ही एक कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया है, जो नियमित बैठकें आयोजित कर पेंशनर्स की मांगों और कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य करेगी। पेंशनर्स फोरम के प्रांतीय कार्यकारिणी में राजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष व सरगुजा संभाग प्रभारी, राजेन्द्र दवे उपाध्यक्ष,  यशवंत सिंह वर्मा उपाध्यक्ष  केएल रवि उपाध्यक्ष,  रमेश तिवारी उपाध्यक्ष, उमेश मुदलियार उपाध्यक्ष, रूपेश तिवारी उपाध्यक्ष।

रायपुर संभाग प्रभारी,  गोपाल सिंह पवार उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग प्रभारी विश्राम निर्मलकर उपाध्यक्ष,  बिलासपुर संभाग प्रभारी  नीलकंठ शार्दुल उपाध्यक्ष

 बस्तर संभाग प्रभारी आरके ठाकुर कोषाध्यक्ष, आरके तिवारी उपाध्यक्ष,  कौशल कुमार वर्मा संगठन मंत्री, चंद्रिका प्रसाद देवांगन सचिव,  सीके जायसवाल संगठन मंत्री,  नितिन कुम्हारे महासचिव, हरिशंकर सिंह सचिव विद्यासागर ध्रुव उपाध्यक्ष, केपी दीक्षित सचिव, मुकेश पाण्डेय संगठन मंत्री, श्रवण ठाकुर संगठन मंत्री, सुनील नायक कार्यालय सचिव, हरिराम शर्मा  संयुक्त सचिव,  रविन्द्र सिंह चैहान संयुक्त सचिव,  जवाहर गुप्ता संयुक्त सचिव को शामिल किया गया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button